{"_id":"60183d748ebc3e08be417a03","slug":"officers-engaged-in-making-rootchart-with-zonal-and-sector-determination-firozabad-news-agr4787938177","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोनल एवं सेक्टर निर्धारण के साथ रूटचार्ट बनाने में जुटे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोनल एवं सेक्टर निर्धारण के साथ रूटचार्ट बनाने में जुटे अफसर
विज्ञापन
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में संवेदनशील, अति संवेदनशील मतदान केंद्रों को तय किए जाने के साथ जोन व सेक्टरों के निर्धारण की प्रक्रिया प्रशासन ने शुरू कर दी है। जोन एवं सेक्टर के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियरों द्वारा रूट चार्ट तैयार किया जाएगा। ताकि पोलिंग पार्टियों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।
जिले में 2015 में हुए पंचायत चुनाव के सापेक्ष इस बार मतदान केंद्रों के साथ ही बूथों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। यही कारण है कि जिले के पुलिस एवं प्रशासन को नए ढंग से मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता का आंकलन करना पड़ रहा है। संवेदनशीलता के आधार पर ही जिले में पंचायत चुनाव के लिए जोन एवं सेक्टरों का निर्धारण किया जाएगा। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह के निर्देशन में चुनाव संबंधी प्राथमिक तैयारियों को पूरा करने का काम चल रहा है। इसमें जिले में सेक्टर एवं जोनल को बनाने के साथ इनका मानचित्र बनाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी एवं आरईडी विभाग के इंजीनियरों द्वारा जिले में पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए रूटचार्ट बनाए जाने का काम प्रारंभ कर दिया गया है।
- जिले में संवेदनशील, अति संवेदनशील मतदान केंद्रों को तय किए जाने के साथ जोनल, सेक्टरों के निर्धारण की प्रक्रिया एवं रूटचार्ट को बनाए जाने का काम प्रारंभ किया जा रहा है। आयोग द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने से पूर्व प्राथमिक तैयारी पूरी करने का काम चल रहा है। ताकि किसी प्रकार की कोई दिक्कत न होने पाए। - अनिल कुमार मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत फिरोजाबाद।