फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   oath, baar concil

बार एसोसिएशन की नई टीम को दिलाई गई शपथ

Thu, 24 Oct 2019 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
oath, baar concil
बार एसोसिएसन द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथि और नवर्निवाचित पद? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन फिरोजाबाद का गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस अवसर पर जिला जज सतीश कुमार ने कहा कि बार और बैंच एक दूसरे के पूरक हैं। हमें नई टीम से उम्मीद है कि पूरे सहयोग के साथ काम करेगी। बार अध्यक्ष नाहर सिंह यादव सहित उनकी टीम को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

न्यायालय परिसर स्थित बार हॉल में हुए शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ जिला जज सतीश कुमार, यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष हरीशंकर और चुनाव अधिकारी शिवराज सिंह यादव ने मां सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

जिला जज ने बार के नव निर्वाचित अध्यक्ष नाहर सिंह यादव को शपथ दिलाई। महासचिव सुरेंद्र सिंह कुशवाह को हरीशंकर सिंह ने और मुख्य चुनाव अधिकारी शिवराज सिंह यादव ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष केके चौहान, कोषाध्यक्ष शिव शंकर दुबे, सहसचिव भूरी सिंह वर्मा, धर्मेंद्र कुमार यादव और योगेंद्र सिंह जादौन को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार काउंसिल के अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान को काउंसिल हमेशा तैयार रहेगी। उन्होंने लाइब्रेरी के लिए 60 हजार रुपये देने की घोषणा की। मेयर नूतन राठौर, विधायक शिकोहाबाद डॉ. मुकेश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमोल यादव, पूर्व अध्यक्ष जाहर सिंह यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाशचंद्र चतुर्वेदी ने भी विचार व्यक्त किए।

चुनाव कमेटी के सदस्यों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। संचालन पूर्व महासचिव भरत सिंह यादव ने किया। नृपति सिंह यादव, अब्दुल सलाम, शशिकांत पाराशर, सुरेश बाबू यादव, जेपी यादव, अनूपचंद्र जैन व प्रकाशचंद्र चतुर्वेदी बादशाह, उमेशकुमार ओझा, रतन सिंह, प्रवीन कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed