फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NSS students took out a rally to make them aware of traffic rules

एनएसएस छात्रों ने रैली निकाल किया यातायात नियमों के प्रति जागरुक

Wed, 02 Mar 2022 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
NSS students took out a rally to make them aware of traffic rules
टूंडला। सड़क सप्ताह जागरुकता अभियान के तहत श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज प्रभुनगर देवखेड़ा के एनएसएस छात्रों ने वाहन चालकों को सड़क यातायात नियमों का पालन करने की बात कही।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या अनीता यादव ने सभी स्वयंसेवकों को यातायात नियमों का स्वयं पालन करने व दूसरों को पालन कराने के लिए प्रेरित किया। कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने के कारण सड़क हादसों में अनेक वाहन चालकों की असमय ही मृत्यु हो जाती है। यदि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें तो सड़क हादसों पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है।
विज्ञापन

रैली को प्रबंधक भुवनेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि दो पहिया वाहन चालक वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट लगाएं और कभी भी नशा करके वाहन नहीं चलाना चाहिए। लक्ष्मण सिंह, नीरज कुमार, कुमरपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed