फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Now turn to vaccination of youth

अब युवाओं के टीकाकरण की बारी

Thu, 29 Apr 2021 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Now turn to vaccination of youth
फिरोजाबाद। कोरोना टीकाकरण का पांचवां चरण शुरू होने जा रहा है। एक मई से युवाओं का टीकाकरण होगा। स्वास्थ्य विभाग ने करीब आठ लाख लोगों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य रखा है। स्वास्थ्य विभाग के मानक के मुताबिक 2003 से पहले जन्म लेने वाले टीकाकरण का लाभ ले सकते हैं। बुधवार से कोविड पोर्टल पर टीकाकरण पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहलेे दिन 700 से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

जिले में अभी 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण हो रहा है। हालांकि कोरोना संक्रमण के बढ़ने पर सरकार ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद के स्वास्थ्य विभाग ने भी युवाओं के टीकाकरण की तैयारी शुरू कर दी हैं। एक मई से शुरू होने वाले अभियान के लिए मंगलवार को कोरोना वैक्सीन की 7500 डोज जनपद पहुंच गईं। वहीं युवाओं ने भी बुधवार से पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह करें अपना रजिस्ट्रेशन
- अब 18 वर्ष से 45 वर्ष तक की आयु वर्ग के लोग करा सकते हैं पंजीकरण।
- कोविन डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट अथवा आरोग्य सेतु एप के माध्यम से पंजीकरण ऑनलाइन किया जा सकता है।
- पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान किसी को भी टैब अथवा वेबसाइट में सामान्य जानकारी अपलोड करनी होगी। इसमें मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- पोर्टल आपके आधार कार्ड अथवा फोटो आईडी को अपलोड करने के लिए कहेगा, जो अनिवार्य है।
- पंजीकरण के दौरान प्रणाली निकटतम टीकाकरण केंद्र की मांग करेगी। प्रत्येक को अपनी पसंद का चयन करना होगा।
- पंजीकरण पूरा होने के बाद आपको पंजीकरण संख्या और टीकाकरण केंद्र के नाम के साथ तारीख और समय का संदेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed