फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Noida property dealer dies after vehicle collision on expressway

Firozabad News: एक्सप्रेस-वे पर वाहन की टक्कर से नोएडा के प्रापर्टी डीलर की मौत

Sun, 13 Sep 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 13 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Noida property dealer dies after vehicle collision on expressway
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार रात किसी वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार प्रापर्टी डीलर की मौत हो गई। हादसा नसीरपुर थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 50 के पास हुआ। नसीरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेजा है।
विज्ञापन

रविंद्र चौबे (55) निवासी सेक्टर-45 नोएडा शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे स्कूटी से नोएडा से कानपुर जा रहे थे। वह नसीरपुर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 50 के समीप पहुंचे। तभी पीछे से आए किसी वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी सवार प्रॉपर्टी डीलर गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नसीरपुर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंची। यहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। मृतक अपने पीछे पत्नी लक्ष्मी देवी, एक बेटा और दो बेटियों को रोता-बिलखता छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed