फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   nodel officer

नोडल अधिकारी ने देखे तहसील व आईटीआई के हालात

Thu, 07 Nov 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
nodel officer
फरोजाबाद। जिले के नोडल अधिकारी व आवास आयुक्त अजय चौहान ने गुरुवार को निर्माणाधीन सिरसागंज तहसील, आईटीआई का निरीक्षण किया। इसके बाद दखिनारा में चौपाल लगा कर जनता की समस्या सुनीं। खामियां मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव को कड़ी फटकार लगाते हुए निलंबन की चेतावनी दी। परिषदीय विद्यालय में शिक्षकों के समायोजन में खामी मिलने पर बीएसए को चेतावनी के साथ सुधार के लिए कहा।
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर फिरोजाबाद आए नोडल अधिकारी गुरुवार को सिरसागंज पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले निर्माणाधीन तहसील का निरीक्षण किया। इसके बाद गांव शिकोहाबाद के गांव दखिनारा में जन चौपाल लगाई। ग्राम विकास सें संबंधित सवालों का जवाब नहीं देने पर उन्होंने पंचायत सचिव धर्मेंद्र कुमार को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

सुधार नहीं होने पर निलंबन की चेतावनी दी। दखिनारा के मजरा तारामाई स्थित परिषदीय स्कूल में तीस बच्चों के सापेक्ष तीन अध्यापक नियुक्त देख उन्होंने बीएसए से नाराजगी जताई। साथ ही तत्काल दो अध्यापकों को स्थानांतरित करने को कहा। साथ ही परिषदीय विद्यालय नौकटा में भी एक अतिरिक्त अध्यापक को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर के भरोसे नहीं रहें एसडीएम
नोडल अधिकारी अजय चौहान ने तहसील सिरसागंज में वसूली फीडिंग, दाखिल-खारिज जैसे पटल देखे। उन्होंने साफ कहा कि एसडीएम अधीनस्थों को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिलाएं। खुद भी प्रतिमाह निस्तारित मामलों की समीक्षा करें। कार्यों को अधीनस्थों के सहारे नहीं छोडे़ं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed