{"_id":"689a3716a929939ffb0fe574","slug":"new-software-becomes-a-problem-work-is-getting-delayed-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-154092-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नया सॉफ्टवेयर बना मुसीबत, देरी से हो रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नया सॉफ्टवेयर बना मुसीबत, देरी से हो रहा काम
Tue, 12 Aug 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
मुख्य डाकघर में नया सॉफ्टवेयर धीमा चलने के कारण मुख्य डाकघर मे इंतजार में बैठे खाता धारक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। डाक विभाग में उपभोक्ताओं की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं है। एक ओर विभाग में लॉन्च किया नया सॉफ्टवेयर सही ढंग से काम नहीं करने के कारण उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीण अंचल में लेन-देन बंद पड़ा हुआ है। सोमवार को आधार कार्ड सुधार कराने को मुख्य डाकघर पहुंचे उपभोक्ताओं को यूपीएस खराब होने के कारण बैरंग लौटना पड़ा।
डाकघर में पिछले दिनों नया सॉफ्टवेयर लॉन्च किया गया था। उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए अपडेट किया गया सॉफ्टवेयर लोगों के लिए मुसीबत बन गया। सोमवार को सुहागनगर सेक्टर तीन स्थित मुख्य डाकघर पहुंचे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारी तो काउंटर पर मौजूद थे लेकिन सॉफ्टवेयर सही ढंग काम नहीं करने के कारण काम काफी धीमी गति से हो रहा था। लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा था। दूसरे मंजिल पर चल रहे आधार कार्ड बनाने एवं अपडेट कराने का काम भी यूपीएस खराब हो जाने के कारण रुका हुआ था। आधार कार्ड तैयार करने वाले स्टाफ को उसके सही होने का इंतजार था। मिस्त्री तो मौके पर बुला लिया गया था। दोपहर तक ठीक नहीं हो सका था। उपभोक्ता यहां उसके ठीक होने का इंतजार करते करते घर लौट गए।
-मुख्य डाकघर में बेटी का आधार कार्ड बनवाने को आई थी। लेकिन यहां आकर पता चला की कंप्यूटर ही नहीं चल रहा है इसके कारण वापस लौटने को मजबूर हूं।
सुनीता देवी, निवासी रेहना
- आधार कार्ड में नाम संशोधन कराने को सुबह से आ गई थी। लेकिन बिजली व्यवस्था खराब हो जाने के कारण काफी देर से इंतजार कर रही हूं। ठीक नहीं हुआ तो वापस लौटना पड़ेगा।
विज्ञापन
रामबेटी, निवासी आजाद नगर
- अपने आधार कार्ड में फोटो अपडेट कराना था। इसके कारण अन्य स्थानों पर नहीं हो रहा है। मुख्य डाकघर में ठीक होने की जानकारी मिली थी। लेकिन यहां भी काम नहीं हो पा रहा है। क्योंकि यूपीएस खराब हो गया है।
रागिनी देवी, निवासी फरिहा
- आधारकार्ड में मोबाइल नंबर नहीं जुड़े होने के कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके ही कारण मुख्य डाकघर आई थी। लेकिन यहां सिस्टम काम नहीं कर रहे हैं इससे दिक्कत है।
साइस्ता, निवासी रामगढ़
मक्खनपुर में धनराशि जमा और निकासी का काम रहा बंद
मक्खनपुर। कस्बा स्थित उपडाकघर में पिछले आठ दिनों से सर्वर काम नहीं कर रहा है। इसके कारण डाकघर में पैसा निकालने एवं जमा करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि वह डाकघर जाने के बाद लौट रहे हैं। डाकपाल अभिषेक कुमार ने कहा आईटी 2.0 सॉफ्टवेयर डाउनलोड होने के बाद पैसा जमा एवं निकासी का काम पूरी तरह से बंद है। खाता धारकों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। इसकी जानकारी डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है। संवाद
- नया सॉफ्टवेयर अपलोड किए जाने के कारण थोड़ा धीमी गति से मुख्य डाकघर में काम हो रहा है। ग्रामीण अंचल से भी शिकायतें मिल रहीं है उनको दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिल सके। आधार कार्ड मशीन के लिए लगे यूपीएस के खराब हो जाने के कारण थोड़ी दिक्कत हुई है उसे दूर करा रहे हैं।
अजय दुबे, सहायक डाक अधीक्षक