फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NEERI report based on industry focus

नीरी की रिपोर्ट पर टिकी उद्योग जगत की निगाहें

Sun, 27 Mar 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 27 Mar 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
NEERI report based on industry focus
प्रदूषण
 सुहागनगरी में प्रदूषण के वास्तविक कारणों की हकीकत जानने के लिए नीरी की फाइनल रिपोर्ट पर उद्योग जगत की निगाहें टिकी हुई हैं। नीरी की ड्राफ्ट रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद उसमें संशोधन कराए गए। होली से पूर्व नीरी ने फाइनल रिपोर्ट देने के संकेत दे दिए थे।
विज्ञापन

बड़े व्यापारिक संगठनों द्वारा फीरोजाबाद के कांच उद्योग के खिलाफ बढ़ते प्रदूषण, खराब गुणवत्ता, क्षमता वृद्धि, बिना अनुमति उद्योग संचालित करने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही हैं। वर्ष 2015 से शुरू हुआ शिकायतों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। टीटीजेड अथारिटी के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा प्रदूषण की हकीकत जानने को नागपुर की संस्था नीरी से  विस्तृत जांच कराई गई। नीरी के वैज्ञानिकों ने कई चरणों में फीरोजाबाद आकर  प्रदूषण के आंकड़े जुटाए। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर नीरी ने उद्योग विभाग  को ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंपी थी। ड्राफ्ट रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद उद्योग विभाग द्वारा कुछ संशोधन कराए गए। हालांकि ड्राफ्ट रिपोर्ट भी काफी  हद तक उद्योग जगत के पक्ष में थी। उद्योग विभाग द्वारा दिए गए सुझाव के बाद संशोधन करते हुए नीरी ने फाइनल रिपोर्ट तैयार कर ली है। होली से पूर्व नीरी ने उद्योग विभाग को पत्र भेजकर जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने के संकेत  दे दिए थे। सूत्रों की मानें तो नीरी की फाइनल सोमवार तक जिला प्रशासन व उद्योग विभाग को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed