फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Names of 734 teachers found in two schools on U-DICE

Firozabad News: यू-डायस पर 734 शिक्षकों का दो-दो स्कूलों में मिला नाम

Tue, 30 May 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 30 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Names of 734 teachers found in two schools on U-DICE
यू-डायस पर 734 शिक्षकों का दो-दो स्कूलों में मिला नाम
विज्ञापन

- निजी स्कूलों में गड़बड़ी, 5548 छात्रों के नाम पर भी संदेह, सत्यापन के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा ने यू- डायस पोर्टल पर छात्रों और शिक्षकों के डाटा अपलोड़ में गड़बड़ी मिली है। इसमें एक ही शिक्षक को दो-दो स्कूलों में कार्यरत दिखा दिया गया है। ऐसे 734 शिक्षकों का ब्योरा पकड़ में आया है। इसी तरह 5548 छात्रों का ब्योरा दर्ज करने में भी स्कूलों ने खूब हाथ की सफाई दिखाई है। अब विभाग ने पूरे मामले में सत्यापन की कार्रवाई शुरू की है। डाटा में सुधार करने के निर्देश स्कूलों को दिए गए हैं।
जिले के तीन हजार से अधिक स्कूलों का डाटा अपलोड़ करने का अभियान शुरू हुआ था। इसमें निजी स्कूलों पर काफी दबाव बनाना पड़ा। अब जब डाटा की ऑनलाइन पड़ताल शुरू हुई तो खेल पकड़ में आया है। एक व्यक्ति को दो-दो स्कूलों ने अपने यहां शिक्षक दिखा दिया है। दोनों स्कूलों को अब स्पष्ट करना होगा कि शिक्षक किसके यहां कार्यरत हैं। एक स्कूल के डाटा से उन्हें हटाना होगा। इसी तरह छात्रों का ब्यौरा अपडेट करने में भी ऐसी ही स्थिति आई है। एक ही छात्र का नाम भी दो- दो स्कूलों में दर्ज हैं। इस तरह करीब दो सौ स्कूलों की डाटा पर सवाल खड़े हुए हैं। अब इस डाटा को सुधारने के लिए विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही रिपोर्ट भी खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगा है।
विज्ञापन



ये हैं आंकड़े
कुछ छात्रों की संख्या- 491498
थर्ड जेंडर छात्रों की संख्या - 12
आधार नहीं मिला - 118806
आधार सत्यापन लंबित - 324980
आधार सत्यापन फेल - 8426
आधार सत्यापन पास - 39386
दो बार दर्ज छात्र - 5548
दो बार दर्ज शिक्षक - 734


यू-डायस पोर्टल पर सही डाटा अपलोड़ किया जाना अनिवार्य हैं, जहां लापरवाही हुई हैं उन्हें सुधार के निर्देश दिए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। दो बार दर्ज शिक्षक व छात्र हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed