फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NA

Firozabad News: जोखिम में जान, 16802 गर्भवती प्रसव कराने नहीं पहुंची अस्पताल

Wed, 25 Jan 2023 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 25 Jan 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
NA
फिरोजाबाद। जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के लिए सरकार एड़ी चोटी का दम लगा रही है। पांच हजार स्वास्थ्यकर्मियों की फौज तैनात की गई है। इसके बाद भी जिले की 16802 हजार गर्भवतियों को सुरक्षित प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल नहीं लाया जा सका।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत प्रसूता को तीन किश्तों में पांच हजार रुपये दिए जा रहे हैं। जननी सुरक्षा योजना के तहत 1400 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इसके अलावा सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह के नौ व 24 तारीख को सभी जांचें निशुल्क कराई जाती हैं। जिले में साल भर में सन् 2022 में 62352 गर्भवती महिलाओं का प्रसव हुआ। इसमें से 45,550 ने जिला महिला अस्पताल व सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों पर प्रसव कराया। शेष 16802 प्रसूताओं की जान जोखिम में रही।
विज्ञापन





प्रसव के आंकड़े एक नजर में
- कुल प्रसव - 62352
सरकारी अस्पताल में- 45550
घरों पर प्रसव हुआ- 16802



-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने के कारण संस्थागत प्रसव प्रभावित हो रहे हैं। नियमित एएनएम की भी कमी है। संस्थागत प्रसव बढ़ाने के लिए अधिक घरेलू प्रसव वाले क्षेत्रों का सर्वे करवाकर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। पिछले वर्ष की आंकड़ों पर गौर करें तो संस्थागत प्रसव जिले में कम हो रहा है। - डॉ. दिनेश प्रेमी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed