{"_id":"635c196a47fcc87e2f358218","slug":"municipal-election-preparation-firozabad-news-agr551558910","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय चुनाव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय चुनाव की तैयारी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम शुरू होने के साथ ही शिकायतों का दौर शुरू हो गया है। ठारपूठा वार्ड 34 के महिला पुरुषों ने शुक्रवार को धरना दिया। आरोप है कि उनके नाम काटकर वार्ड पांच सरजीवन नगर में जुड़वा दिए गए। शिकायत मिलने पर नगर निगम के अधिकारी जांच कराने में जुटेे हैं।
नगर निगम के वार्ड 34 ठारपूठा के 1757 मतदाताओं के नाम सरजीवन नगर वार्ड संख्या पांच की सूची में जोड़ दिए हैं। बृहस्पतिवार को बीएलओ को बुलाकर जब सूची की जांच कराई तो हकीकत सामने आई। क्षेत्रीय नागरिकों ने शिकायत की लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं होने पर धरना शुरू कर दिया। धरने की जानकारी होते ही एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह ने क्षेत्र के नागरिकों से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी मतदाता सूची को दुरुस्त कराने का काम किया जाएगा।
धरना प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र तिवारी, बिहारी लाल उर्फ किलोली पहलवान, शिवम यादव, अखिलेश यादव, गौरव यादव, प्रशांत यादव, रवि यादव, गिरेंद्र कुमार, कुलदीप चौहान, मालती देवी, शिवचरन, बंटू यादव, इंद्रपाल सिंह यादव, पप्पू, जसवंत सिंह, गंगा सिंह, वीरेश कुमार सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक शामिल थे।
विज्ञापन
रसूलपुर वार्ड में भी गड़बड़ी
इधर नया रसूलपुर वार्ड संख्या 50 की भाग संख्या 315 के करीब छह सौ मतदाता वार्ड संख्या 27 की भाग संख्या 173 एवं 174 में भी जोड़ दिए हैं। इसके कारण मतदाताओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। पार्षद अजय गुप्ता ने इस संबंध में जिलाधिकारी रवि रंजन को शिकायती पत्र देकर खामी सुधारने की मांग की है।