फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   muncipal corporaction Arena public beaten by employees

निगम बना अखाड़ा, फरियादियों को कर्मचारियों ने पीटा

Sat, 03 Jan 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 03 Jan 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद में बिजली, पानी और सड़क को लेकर नगर निगम में शनिवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। नगर आयुक्त के सामने कर्मचारियों ने फरियादियों की पिटाई कर दी। गेट बंद कर बांस बल्ली लेकर लोगों को दौड़ा दिया। कई महिलाएं भगदड़ में गिर गईं उनके साथ बदसलूकी की गई। इसके बाद लोग नगर विधायक के आवास पर पहुंचे। उन्हें साथ लेकर डीएम को आपबीती बताई।
विज्ञापन



हिमायूूंपुर स्थित डा. स्वामीचरन के सामने वाली गली में निवास करने वाले कई परिवार पिछले लंबे से समय बिजली, पानी और सड़क के लिए नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। 15 दिन पूर्व डीएम विजय किरन आनंद ने क्षेत्र का दौरा कर समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया था लेकिन समाधान नहीं हो सका। शनिवार को क्षेत्रीय लोग भाजपा नेता यतेंद्र चक के नेतृत्व में सुहाग नगर स्थित विद्युत सब स्टेशन पर गए। वहां अधिकारियों और कर्मचारियों के न मिलने पर वह नगर निगम नारेबाजी करते हुए पहुंच गए। हंगामा होने पर नगर आयुक्त अपने कक्ष से बाहर आ गए।
विज्ञापन



इस बीच निगम के कर्मचारी भी एकजुट हो गए। यतेंद्र चक से कर्मचारियों ने अभद्रता कर दी। साथ आए लोगों ने विरोध किया तो कर्मचारियों ने गेट बंद कर बांस बल्लियों से उनके ऊपर हमला बोल दिया। उनकी पिटाई की गई महिलाओं से बदसलूकी की। सूचना पर थाना पुलिस आ गई। किसी तरह मामले को शांत कराया। यतेंद्र चक ने भाजपा नेताओं को घटनाक्रम से अवगत कराया और नगर विधायक मनीष असीजा के आवास पर पहुंचे। यहां से वह विधायक के साथ डीएम विजय किरन आनंद से मिलने के लिए जिला मुख्यालय गए। डीएम को आपबीती बता कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोग समस्या लेकर नगर निगम आए थे। उनके वार्ता की जा रही थी। तभी भीड़ में से कुछ युवकों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया था। इस पर कर्मचारियों द्वारा उनको गेट के बाहर निकाला गया था।
रामौतार रमन, नगर आयुक्त

दोनों ओर से आई है तहरीर
कोतवाल उत्तर का कहना है कि दोनों ओर से तहरीर आई है। मामला दर्ज नहीं किया गया। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विकास के लिए शासन को भेजा है पत्र
नगर आयुक्त का कहना है कि समस्याओं के निस्तारण के लिए शासन को पत्र भेजा है। पैसा आने के बाद ही समस्या का निस्तारण किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में गंभीर समस्या हैं वहां पर पहले विकास होगा।


महिलाओं से अभद्रता गलत: असीजा
नगर विधायक मनीष असीजा ने डीएम से कहा कि महिलाओं को धक्के मारना और बदसलूकी करना गलत है। डीएम ने महिलाओं के साथ अभद्रता पर खेद जताते हुए जांच कराने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed