फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   MP inaugurated REMAM scheme in the district

Firozabad News: सांसद ने किया जिले में रिमैम्ड योजना का किया शुभारंभ

Tue, 16 May 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 16 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
MP inaugurated REMAM scheme in the district
सांसद ने किया जिले में रिमैम्ड योजना का किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार की रीमैम्ड योजना शुरु की जा रही है। देहात क्षेत्रों में 208 करोड़ और शहरी क्षेत्र में 83 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत कार्य की शुरुआत सांसद चंद्रसेन जादौन और टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर ने किया।
उन्होंने केंद्र सरकार की इस योजना से भविष्य में होने वाले फायदे के बारे में बताया। नारखी ब्लाक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद चंद्रसेन जादौन ने कहा कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह योजना संचालित की गई है। इसमें ट्रांसफार्मर, नई विद्युत लाइन के अलावा नए सिरे से विद्युतीकरण होगा। आने वाले समय में विद्युत कटौती से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

एसई एनपी सिंह ने कहा कि लाइन लॉस में कमी लाने के लिए और विद्युत तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए खराब बंच केबल बदलना, आर्मर्ड केबल लगाना, ओपन एलटी के स्थान बंच केबल लगाना, आसमा क्षमता वृद्धि करवाना जैसे कार्यों को कराया जाएगा। इस दौरान एक्सईएन बीएस चौहान, अधिशासी अभियंता टूंडला डिवीजन मनोज कुमार, योजना के कोर्डिनेटर नितिन जादौन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed