फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   mother threw five month old child in bushes To hide matter of marriage in Firozabad

बेरहम मां: बिना बताए की शादी...अब पांच माह के मासूम को झाड़ियों में फेंका; सामने आई चौंकाने वाली हकीकत

Tue, 17 Oct 2023 08:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Oct 2023 08:20 PM IST
सार

फिरोजाबाद में एक महिला ने घर में बिना बताए शादी कर ली। इसके बाद पांच माह के मासूम को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाली हकीकत सामने आई। 

विज्ञापन
mother threw five month old child in bushes To hide matter of marriage in Firozabad
UP: पांच माह के मासूम को झाड़ियों में फेंक भाग गई मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार को झाड़ियों में मिले मासूम की कहानी में नया मोड़ आया है। मासूम को बदमाशों ने नहीं छीना था, बल्कि उसकी मां ने खुद ही फेंका था। वह अपनी बहन से शादी और बच्चे का भेद छिपाना चाहती थी। इसके लिए मासूम को झाड़ियों में फेंक दिया था।

विज्ञापन


थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव हरगनपुर निवासी सीमा देवी का पांच माह का मासूम सोमवार को माधौगंज के पुल के नीचे झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला था। वह रो रहा था, उसको तेज बुखार था। इसके चलते सूचना पर पुलिस ने बच्चे को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: 'प्यार में लूट ली आबरू', पहले खाया विषाक्त...फिर ट्रेन के आगे लगाई छलांग, आपबीती बताते हुए फफक पड़ी महिला
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया था कि वह अपनी बहन को स्टेशन लेने के लिए आई थी। इसी दौरान बाइक सवारों ने बच्चे को छीन लिया था। पुलिस ने जब मामले की जांच-पड़ताल की तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरी कहानी से पर्दा उठ गया।


यह भी पढ़ेंः- Mathura: श्री राम की बरात का भव्य आयोजन, जगह-जगह आरती उतारकर लोगों ने अपने प्रभु का किया स्वागत

दरअसल, मासूम को बाइक सवार बदमाशों ने नहीं, बल्कि उसकी मां ने ही उससे पीछा छुड़ाने के लिए झाड़ियों में छोड़ा था। जानकारी के अनुसार सीमा बिहार की रहने वाली है। सीमा की बहन सोमवार को स्टेशन पर आ रही थी। उसे लेने के लिए मासूम के साथ वह घर से निकली थी। वह अपनी शादी और मासूम का भेद अपनी बहन से छिपाना चाहती थी। 

यह भी पढ़ेंः- नहीं थम रहा बुखार का कहर: मैनपुरी में डायरिया और सांस की दिक्कत से पीड़ित दो मरीजों की मौत; 27 किए गए भर्ती

इसके लिए उसने खुद की मासूम को झाड़ियों में छोड़ा था। पूरे मामले का खुलासा होने के बाद महिला ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। इंस्पेक्टर हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि महिला अपनी शादी और बच्चे का भेद अपनी बहन से छिपाना चाहती थी। इसी वजह से उसने खुद ही मासूम को झाड़ियों में छोड़ा था। उसने अपनी गलती स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed