फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mother-Son died on indecency

मां से अभद्रता पर पुत्र ने जान दी

Tue, 25 Aug 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 25 Aug 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mother-Son died on indecency
फीरोजाबाद। उधारी की रकम नहीं चुकाने पर दबंगों ने युवक को पीट दिया, मां बचाने आई तो उसे अपने साथ ले गए। मां की बेइज्जती से आहत पुत्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। आरोपी युवक के खिलाफ रिपोट दर्ज कराई गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना सिरसागंज के मियां बाजार निवासी शकील (22) पुत्र ऐदल उर्फ पप्पू आगरा में मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था। ईद के बाद वह रामगढ़ स्थित अपनी ससुराल आकर रहने लगा। इस बीच उस पर ससुराल के पास रहने वाले ड्राइवर नाम के युवक के 15 हजार रुपये उधार हो गए थे। ड्राइवर उससे रुपये लौटाने के लिए दबाव बना रहा था। इसकी जानकारी शकील की मां रुखसाना को हुई तो वह उसे लेेने के लिए रामगढ़ आई हुई थीं। बताते हैं कि सोमवार को ड्राइवर साथियों के संग मिलकर शकील की पिटाई कर दी। विरोध करने उसकी मां आई तो वह उन्हें अपने साथ ले गए। शकील को रुपये देने पर मां को मुक्त करने की बात कही। परिवारीजनों का कहना है कि शकील आरोपी के घर भी गया और उससे मां को मुक्त करने की गुहार लगाई लेकिन उन्होंने उसकी बेइज्जती कर दी। इससे आहत होकर शकील रात में ससुराल नहीं पहुंचा। मंगलवार सुबह परिवारीजनों ने उसकी तलाश की तो शकील का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिवारीजनों ने ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उसके मकान पर दबिश दी तो वह फरार था। थानाध्यक्ष रामगढ़ ने कहा कि हत्या के लिए प्रेरित करने का अभियोग दर्ज कराया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। आरोपियों ने फरार होने से पहले रुखसाना को मुक्त कर दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed