फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   More than a thousand couples tied the knot on Akshaya Tritiya

Firozabad News: अक्षय तृतीया पर एक हजार से अधिक युगल परिणय सूत्र में बंधे

Sun, 23 Apr 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 23 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
More than a thousand couples tied the knot on Akshaya Tritiya
अक्षय तृतीया पर एक हजार से अधिक युगल परिणय सूत्र में बंधे
विज्ञापन

फिरोजाबाद। अक्षय तृतीया के मौके पर शनिवार को शहर में शादी समारोहों की धूम रही। होटल एवं मैरिज होम फुल दिखाई दिए। बैंडबाजा एवं घोड़ी वाले एक ही दिन में चार-चार बारातें चढ़ाते दिखाई दिए। इधर जिले में विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। गरीब कन्याओं की शादी धूमधाम से कराई गई। इसमें अतिथियों ने प्रतिभाग किया। जिले में करीब एक हजार से अधिक बेटियों की शादी कराई गई। कोटला रोड पर कई संगठनों की ओर से सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए गए थे। एक साथ कहीं 43, कहीं 14 दूल्हों की बारात निकली तो उनके परिजन झूमते दिखाई दिए। श्री लवकुश कल्याण समिति की ओर से सर्व समाज की गरीब कन्याओं की शादी समारोह का आयोजन रामप्रकाश कुशवाह आदर्श इंटर कॉलेज प्रांगण जलेसर रोड पर किया। इसमें 14 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानते हुए एक दूसरे का हाथ थामा। शादी समारोह का शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव एडवोकेट एवं जिला महासचिव मीना राजपूत ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता कुशवाह महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाह एवं संचालन अशोक कुशवाह ने किया। आयोजक ओमनरायन कुशवाह ने अतिथियों का स्वागत किया। व्यापारी मजदूर किसान जागृति सेवा समिति द्वारा 11 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह बलवंत सिंह मैरिज होम में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष मुन्नालाल भोला ने कहा की 40 वर्षों से सामूहिक रूप से गरीब कन्याओं का शुभ विवाह आयोजित करता चला आ रहा हूं। इस दौरान भानु उपाध्याय आकृति सहयोगी,अशोक कुमार प्रजापति,दयाराम प्रजापति मौजूद थे। प्रजापति उत्थान समिति द्वारा 15 वां सर्वसमाज सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें चार जोड़ों का विवाह कराया या। मुख्य अतिथि अमर सिंह प्रजापति रहे। समिति के अध्यक्ष हरिविलास प्रजापति, महामंत्री देवेंद्र प्रजापति ने विचार रखे। संरक्षक बाबूराम फौजी,महेश प्रजापति सहित काफी पदाधिकारी मौजूद थे।

बाबा खाटू श्याम सेवा समिति ने किया आयोजन
बाबा खाटू श्याम सेवा समिति की ओर से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कोटला रोड स्थित राधाकृष्ण गार्डन में आयोजित किया। इस दौरान 43 गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया। पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने वर एवं कन्याओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गरीब बेटियों की शादी कराने से बडा पुण्य कुछ हो नहीं सकता है। दीप प्रज्ज्वलन डूमर सिंह कुशवाह एवं अध्यक्षता त्रिलोकचंद्र कुशवाह ने की। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बीएस गुप्ता, महामंत्री महेंद्र कुशवाह, बंटू कुशवाह, करन राठौर, जयप्रकाश कुशवाह, अमित कुशवाह, अमित गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन




आचार संहिता लागू होने के कारण नहीं हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह
फिरोजाबाद। नगर निकाय चुनाव होने के जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी है। यही कारण है कि समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले भर में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह के कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए। आचार संहिता समाप्त होते ही विभाग की ओर से विवाह कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed