फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mock test started for polytechnic entrance exam

Firozabad News: पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट शुरू

Mon, 31 Jul 2023 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mock test started for polytechnic entrance exam

विज्ञापन

लखनऊ। प्रदेश के राजकीय, निजी व एडेड पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए दो से छह अगस्त के बीच होने वाली प्रवेश परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। साथ ही विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने के लिए मॉक टेस्ट की सुविधा भी शुरू कर दी गई है, ताकि विद्यार्थियों को ऑनलाइन टेस्ट देने में किसी तरह की दिक्कत न हो।

शासन की ओर से जारी विस्तृत कार्यक्रम के अनुसार शुरू के तीन दिन दो से चार अगस्त तक तीन पालियों में ग्रुप ए (इंजीनियरिंग) की प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा सुबह आठ से साढ़े दस बजे तक, दोपहर 12 से ढ़ाई और तीसरी पाली में शाम चार से साढ़े छह बजे तक आयोजित होगी। वहीं पांच अगस्त को ग्रुप ई-1 (फार्मेसी) की प्रवेश परीक्षा होगी। छह अगस्त को अन्य ग्रुप की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


पांच दिन की प्रवेश परीक्षा में सवा लाख सीटों के सापेक्ष 3.80 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसी क्रम में सोमवार को प्राविधिक शिक्षा के प्रमुख सचिव एम देवराज व विशेष सचिव अन्नावि दिनेश कुमार ने सभी नोडल प्रभारियों के साथ तैयारियों को लेकर ऑनलाइन बैठक की। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारी एक दिन पहले सेंटर पर जाकर कंप्यूटर, इंटरनेट आदि सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर लें। अगर कोई कमी हो तो उसे समय से ठीक कराएं। उन जिला व केंद्रों पर विशेष फोकस किया जाए, जहां पहली बार प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को भी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का सुझाव दिया। साथ ही यह भी कहा कि प्रवेश परीक्षा को लेकर मॉक टेस्ट की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थी संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की वेबसाइट पर जाकर मॉक टेस्ट दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed