{"_id":"688a2cdcab8b193bad002007","slug":"mla-sitting-in-dirty-water-filled-on-road-2025-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सड़क पर गंदे पानी में बैठे विधायक... एक घंटे तक समर्थकों के साथ डटे रहे, इस बात से थे गुस्सा; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सड़क पर गंदे पानी में बैठे विधायक... एक घंटे तक समर्थकों के साथ डटे रहे, इस बात से थे गुस्सा; देखें वीडियो
Wed, 30 Jul 2025 08:02 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 30 Jul 2025 08:02 PM IST
सार
शिकोहाबाद के विधायक डॉ. मुकेश वर्मा सड़क पर हो रहे जलभराव में ही बैठ गए। उनके साथ कुछ स्थानीय लोग एवं समर्थक भी गंदे पानी में बैठे रहे। इस दाैरान उन्होंने प्रदेश सरकार भी निशाना साधा।
विज्ञापन
सड़क पर गंदे पानी में बैठे विधायक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शिकोहाबाद में तहसील तिराहे से लेकर पक्का तालाब तक हो रहे जलभराव की समस्या पर सपा विधायक के विरोध का तरीका बुधवार को चर्चा का विषय बन गया। क्षेत्रीय विधायक थाने के सामने सड़क पर जलभराव में एक घंटे तक बैठे रहे। उन्होंने इस दौरान नगरपालिका के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार भी निशाना साधा।
तहसील तिराहे से लेकर पक्का तालाब तक सड़क मार्ग के दोनों ओर नगरपालिका के नाले हैं। जिनकी सफाई व्यापक रूप से न हो पाने के कारण थोड़ी सी बारिश में इस मार्ग पर जलभराव हो जाता है। कई दिनों तक पानी सड़क पर बना रहता है। ऐसे में सड़क किनारे ठेला लगाकर काम करने वाले लोगों एवं राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

बुधवार को समाजवादी पार्टी से शिकोहाबाद के विधायक डॉ. मुकेश वर्मा दोपहर दो बजे करीब थाने के सामने पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना। इसके बाद वह सड़क पर हो रहे जलभराव में ही बैठ गए। उनके साथ कुछ स्थानीय लोग एवं समर्थक भी गंदे पानी में बैठे रहे।
इस दौरान विधायक ने एसडीएम डॉ. गजेन्द्रपाल सिंह पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह से फोन पर बातचीत की। उन्होंने इस समस्या के समाधान की मांग की। अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि नाला निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार हो चुका है। अगली कार्ययोजना में डीएम के यहां प्रस्ताव भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद नाला निर्माण कराया जाएगा। जिसके बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी।
ये भी पढ़ें-UP: 17 साल से जेल में कैद बंदियों को मिलेगी राहत...राज्यपाल ने बढ़ते अपराधों पर जताई चिंता, लोगों से ये अपील