फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Governor Anandiben Patel attended program of National Chamber in Agra

UP: 17 साल से जेल में कैद बंदियों को मिलेगी राहत...राज्यपाल ने बढ़ते अपराधों पर जताई चिंता, लोगों से ये अपील

Wed, 30 Jul 2025 05:32 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 30 Jul 2025 05:32 PM IST
सार

आगरा में नेशनल चैंबर के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल हुईं। इस दाैरान उन्होंने बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई। साथ ही लोगों से भी अपील की। 

विज्ञापन
Governor Anandiben Patel attended program of National Chamber in Agra
नेशनल चैंबर का स्थापना दिवस कार्यक्रम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में नेशनल चैंबर आफ इंड्रस्टीज एंड कॉमर्स की ओर से बुधवार को स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने  शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने बढ़ते अपराधों पर भी चिंता जताई।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि मैंने जेलों का भ्रमण किया है, जिसमें जमीन और दहेज के मामलों में सबसे ज्यादा कैदी हैं। इनकी संख्या 60 फीसदी है। इनमें युवाओं की संख्या भी काफी है। उन्होंने कहा कि मैंने तय कर लिया है कि जिसकी 17 साल सजा पूरी हो गई हो, उसे छोड़ दिया जाए।
विज्ञापन


राज्यपाल ने युवाओं में बढ़ते अपराध पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने लोगों से अपील की कि भी अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं। क्योंकि विश्वविद्यालय में संस्कार की शिक्षा नहीं मिल रही, इसलिए घर से ही उनको इसका प्रशिक्षण दें । नेशनल चैंबर के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एंटी सर्वाइकल वैक्सीन लगवाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि मैंने डीएम और पुलिस कमिश्नर को निर्देशित किया है कि पुलिस कॉलोनी में सर्वे कर 9- 15 साल की बच्चियों को चिह्नित कर वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने लोगों से शादी समारोह में भोजन की बर्बादी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि किसान मेहनत से अन्न उगाता है, उसे बर्बाद करने का हमारा हक नहीं। हम जितना खाएं उतना ही प्लेट में लें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed