{"_id":"6ae4e61153ddc7b19f0f437a","slug":"water-runs-out-on-ziyarat-express-passengers-express-displeasure-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-189449-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जियारत एक्सप्रेस में खत्म हुआ पानी, यात्रियों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जियारत एक्सप्रेस में खत्म हुआ पानी, यात्रियों ने जताई नाराजगी
Sat, 31 Oct 2026 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
टूंडला। जियारत एक्सप्रेस में शुक्रवार को पानी खत्म होने के कारण रेल यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह जब यह ट्रेन टूंडला के प्लेटफॉर्म नंबर सात पर रुकी तो सामान्य कोचों में यात्रा कर रहे यात्री पानी के लिए खासे परेशान नजर आए। वे शिकायत दर्ज कराने जाते उससे पूर्व ही ट्रेन चल पड़ी।
अजमेर से राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना) जा रही जियारत एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह टूंडला जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर सात पर समय से पूर्व सुबह 10:24 बजे पहुंची थी। ट्रेन के सामान्य कोचों में पानी न होने पर यात्रियों ने स्टेशन मास्टर से शिकायत करने की सोची तभी स्टेशन मास्टर का कार्यालय प्लेटफॉर्म नंबर चार पर होने पर वहीं ठहर गए तथा नाराजगी जताने लगे। पटना जा रहे यात्री मुकेश कुमार ने बताया कि पिछले दो स्टेशनों पर भी ट्रेन में पानी नहीं भरा गया था।
टूंडला स्टेशन पर पानी भरे जाने की बात कहते हुए उन्हें टरका दिया था। यात्रियों ने बताया कि कोच के शौचालयों की स्थिति यह है कि टॉयलेट जाने के बाद हाथ धोने तक के लिए पानी उपलब्ध नहीं है। यात्रियों को उम्मीद थी कि टूंडला जंक्शन पर ट्रेन में पानी भरा जाएगा, लेकिन यात्री शिकायत कर पाते उससे पूर्व ही ट्रेन गंतव्य के लिए चल पड़ी। इसके चलते टूंडला में भी ट्रेन में पानी नहीं भर पाया।
विज्ञापन
टूंडला जंक्शन पर रुकने वाली प्रत्येक ट्रेन में पानी भरा जाता है। उक्त ट्रेन में पानी समाप्त होने की स्टेशन पर कोई शिकायत नहीं दी गई। स्टेशन अधीक्षक को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक ट्रेन में पानी चेक किया जाए।
अमित आनंद, डिप्टी सीटीएम,टूंडला