फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Railway passengers faced inconvenience due to crowds of examinees at the railway station.

Firozabad News: रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ से परेशान रहे रेलयात्री

Sat, 31 Oct 2026 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 31 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Railway passengers faced inconvenience due to crowds of examinees at the railway station.
टूंडला स्टेशन पर बैठै रेलयात्री व टीईटी परीक्षा​र्थीसंवाद - फोटो : टूंडला स्टेशन पर बैठै रेलयात्री व टीईटी परीक्षा​र्थी संवाद
टूंडला। रेलवे स्टेशन पर यूपी पीईटी के चलते शुक्रवार को रेलयात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। परीक्षार्थियों की भारी भीड़ के कारण स्टेशन पर बैठने तक की जगह नहीं मिली और वे आरक्षित कोचों की सीटों पर भी कब्जा कर बैठ गए, जिससे आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को भारी दुविधा हुई।
विज्ञापन

महिलाओं और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और सफर करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। महिला यात्री पूनम ने बच्चों के साथ सफर में हुई परेशानी पर सड़क मार्ग को बेहतर बताया। कानपुर से आ रहे अंशुमन सिंह ने बताया कि दो महीने पहले आरक्षण कराने के बावजूद परीक्षार्थियों के कब्जा जमाने से उन्हें मुश्किल से बैठने की जगह मिल पाई। यात्रियों ने रेल प्रशासन से पीईटी व अन्य परीक्षाओं के दौरान ट्रेनों में कोच बढ़ाने और सख्ती बरतने की पुरजोर मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed