फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mistaking the young man for being a thief, villagers took him hostage and beat him up.

Firozabad News: युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पीटा

Sun, 17 Aug 2025 06:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 17 Aug 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
Mistaking the young man for being a thief, villagers took him hostage and beat him up.
-गांव जलालपुर में चोर आने की सूचना पर की थी घेराबंदी, जांच के बाद मंदबुद्धि निकला युवक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। गांव जलालपुर में घर में चोर घुसने की आशंका पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर बंधक बना लिया। उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया, लेकिन जांच के दौरान युवक मंदबुद्धि निकला। पुलिस ने उसे छोड़ दिया।


शनिवार रात शिकोहाबाद के जलालपुर गांव में चोर आने की सूचना से ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ने के लिए उनकी घेराबंदी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़कर उसे रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया। जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। कुछ ही देर बाद सूचना मिलने पर पुलिस भी गांव में जा पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे से चोर को छुड़वाकर अपने कब्जे में ले लिया। जिसे पुलिस अपने साथ थाने ले आई। पुलिस ने पूछताछ की, तो उसके भी होश उड़ गए। दरअसल ग्रामीणों ने चोर समझकर एक मंदबुद्धि युवक को पकड़ लिया था। जिसकी पिटाई कर दी थी। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि मंदबुद्धि युवक थाना नगला खंगर क्षेत्र नगला तुला का रहने वाला था। वह 3-4 दिन पहले घर से लापता हो गया था। गांव में मंदबुद्धि युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। जिसकी पिटाई कर दी थी। फिलहाल युवक को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed