फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   miscreants attacked woman sleeping outside house and looted her jewellery

UP: घर के बाहर सो रही वृद्धा को किया लहूलुहान...आभूषण लूट ले गए बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 16 Jun 2025 10:22 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 16 Jun 2025 10:22 PM IST
सार

पशुओं की रखवाली के लिए महिला चारपाई बिछाकर सो रही थी। रात दो बजे करीब हथियारबंद बदमाशों ने वृद्धा को लूट का शिकार बनाया। बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन
miscreants attacked woman sleeping outside house and looted her jewellery
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिकोहाबाद में पशुओं की रखवाली के लिए घर के बाहर चारपाई बिछाकर सो रही वृद्धा पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने वृद्धा को बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। बदमाश महिला के आभूषण लूटकर ले गए। गंभीर घायल वृद्धा को आगरा के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वह आईसीयू में भर्ती है। एसपी ग्रामीण ने मौके पर आकर घटना का जायजा लिया है।
विज्ञापन


गांव मलिखानपुर नई बस्ती निवासी पूरन देवी (70) के पति शिवराम यादव का लगभग 20 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। उसके दो बेटे कालीचरन एवं सतेंद्र हैं। सतेंद्र की करीब 9 वर्ष पूर्व फिरोजाबाद में हत्या हो गई थी। वृद्धा रविवार रात अपने घर के बाहर बंधे हुए पशुओं की रखवाली के लिए चारपाई बिछाकर सो रही थी। रात दो बजे करीब हथियारबंद बदमाशों ने वृद्धा को लूट का शिकार बनाया। बदमाशों ने वृद्धा को बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


 

इसके बाद उसके कानों के कुंडल, पायल, नाक की नथ लूटकर ले गए। घटना की जानकारी परिजन को तब हुई, जब वृद्धा का बेटा कालीचरन सुबह पांच बजे करीब नींद से जागा। वह तैयार होकर फिरोजाबाद में चूड़ी के कारखाने में काम के लिए जा रहा था। 

अपनी मां को लहूलुहान हालत में देख उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर बाद एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन भी मौके पर आ गए। उन्होंने इंस्पेक्टर को आरोपियों की तलाश के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरु कर दिए हैं। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

 

घर के अंदर सो रहे थे बेटा-बहू
घटना जिस समय हुई। उस दौरान घर के अंदर वृद्धा का बेटा कालीचरण, उसकी पत्नी गीता देवी एवं नाती विकास सो रहा था। जबकि दूसरा नाती आकाश बाहर नौकरी करता है। घटना के बाद परिवार पूरी तरह से डरा व सहमा है। एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने बताया कि घटना में घायल हुई वृद्धा का अभी आगरा में उपचार चल रहा है। सीसीटीवी खंगाले गए हैं। जल्द ही बदमाशों को हिरासत में ले लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed