{"_id":"67ab9817b29f8aa1cb0e2126","slug":"misbehavior-with-electrical-team-in-kheda-ganeshpur-police-reached-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-142524-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: खेड़ा गनेशपुर में विद्युत टीम से अभद्रता, पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: खेड़ा गनेशपुर में विद्युत टीम से अभद्रता, पहुंची पुलिस
Wed, 12 Feb 2025 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। खेड़ा गनेशपुर में चेकिंग कर रही विद्युत विभाग की टीम से क्षेत्रीय लोगों ने अभद्रता कर दी। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। अभद्रता करने वालों के खिलाफ टीम ने तहरीर दी है।
खेड़ा गनेशनपुर में चेकिंग अभियान के दौरान कल्याण सिंह के घर पर टीम पहुंची। इन पर 40 हजार रुपये का बिल बकाया था। बिल जमा नहीं करने पर टीम ने कनेक्शन काट दिया। इसी तरह पोश लाल के घर पर 46660 रुपये का बिल बकाया था। टीम ने कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। इसके बाद लोगों टीम से अभद्रता शुरू कर दी। जेई राहुल अग्रवाल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को देखकर पांचों आरोपी भाग निकले। विद्युत विभाग की टीम ने संबंधित थाने में तहरीर दी है। अवर अभियंता ने कार्रवाई की मांग की है।