{"_id":"5e3c48f08ebc3ee5c0137180","slug":"meeting-market-firozabad-news-agr4282715161","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल और फड़ विक्रेताओं के बीच हुई नोंकझोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल और फड़ विक्रेताओं के बीच हुई नोंकझोक
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। सिरसागंज में प्रत्येक शुक्रवार को बंदी वाले दिन गांधी मंडी में फड़ बाजार लगती है। बाजार को लेकर बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल और फड़ विक्रेताओं के मध्य पालिका में मध्यस्थता कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी एकत्रित हुए। इस दौरान दोनों पक्षों में कई बार टकराव की स्थिति भी आई। एसडीएम ने पूरे मौके का मुआयना करते हुए फड़ विक्रेताओं को बाजार लगाते की अनुमति प्रदान की।
बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष सोनी शिवहरे, एसडीएम देवेन्द्र पाल सिंह, सीओ सिरसागंज डॉ. ईराज राजा, थाना प्रभारी सुनील तौमर ने फड़ विक्रेताओं और व्यापार मंडल के व्यापारियों को बुलाया था। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष विल्सन गुप्ता व कपड़ा एसोसिएशन के अध्यक्ष भोले गुप्ता और फड़ विक्रेताओं की ओर से मोनू कुशवाह और जितेन्द्र पीताम्बर मौजूद रहे।
जहां विल्सन गुप्ता ने बाजार में जाम और होने वाली समस्याओं की ओर प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान खींचा। जिस कारण बैठक के दौरान दोनों पक्षों में कई बार नोंकझोक की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। फड़ विक्रेताओं ने समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया। मौके पर सोनू जैन, डॉ. गुरूदत्त सिंह, अविनाश सिंह भोले, केशव गुप्ता आदि के साथ एसडीएम ने स्थान का मुआयना किया और फड़ बाजार लगाने की अनुमति प्रदान कर दी।