फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Meeting

सुहाग नगरी में घूमेगा विकास का पहिया, 25 करोड़ 32 लाख के कार्यों का अनुमोदन

Mon, 29 Jun 2020 01:52 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
Meeting
बैठक में अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में 14 वें वित्त की अवस्थापना निधि से होने वाले कार्यों को महापौर नूतन राठौर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंजूरी दे दी गई है। शहर के विकास के लिए नगर निगम को 41 करोड़ 70 लाख रुपये की धनराशि मिली है। वहीं ग्रांट नहीं मिलने पर इसी अवस्थापना निधि से नगर निगम के कर्मचारियों को वेतन जारी करने का अनुमोदन भी बैठक में किया गया।
विज्ञापन

 

पार्कों और चौराहों के सुंदरीकरण के साथ पॉश कालोनियों में ओपन जिम के साथ-साथ पूरे नगर निगम सीमा क्षेत्र में हाईवे को रंग-बिरंगी एलईडी लाइटों से रोशन किया जाएगा। पूरी निधि में से 25 करोड़ 32 लाख से अधिक धनराशि से विकास कार्य कराए जाएंगे। शेष पैसा वेतन मद में दिया गया है।

विज्ञापन


नगर निगम सीमा में शामिल श्रीराम कालोनी में अब विकास का पहिया घूमेगा। इसको लेकर नगर निगम अधिकारियों द्वारा तैयार किए प्रस्ताव पर मोहर भी लग चुकी है। अब जल्द से जल्द विकास कार्य शुरू कराने की पहल नगर निगम द्वारा की जाएगी। शहर में 177 स्थानों पर विकास कार्य कराया जाएगा। विकास कार्य पर 25 करोड़ 62 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में विकास कार्य कराने के लिए 13वें व 14वें वित्त की एक बैठक का आयोजन मेयर नूतन राठौर की अध्यक्षता में किया गया था। बैठक में डीएम चंद्र विजय सिंह, नगर आयुक्त विजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। नगर निगम अधिकारियों द्वारा दो सौ से अधिक स्थानों पर विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव रखा था।


जिसमें से 177 स्थानों पर 14वें वित्त की धनराशि से विकास कार्य कराने की मंजूरी महापौर द्वारा दी गई है। इसमें प्रमुख रुप से श्रीराम कालोनी में सुरेश मास्टर से लेकर आरके सारस्वत तक एवं एम कांवेंट स्कूल से लालता प्रसाद तक कलर्ड स्ट्रिप के साथ इंटर लॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। श्रीपाल कालोनी में गोवर्धन मलखान सिंह से गिरीश कुमार, श्याम किशोर से भंवर सिंह, स्कूल से संतोष तक नाली व कलर्ड स्ट्रिप के साथ इंटर लॉकिंग द्वारा सड़क का निर्माण कराया जाएगा।


इन मार्गों पर हिचकोले नहीं खाएंगे वाहन
गंज तिराहे से लेकर रामद्वार तक हॉटमिक्स कैटा आई, थर्मो प्लाटिस्क द्वारा सड़क सुधार का कार्य कराया जाएगा। वहीं हिमांयुपुर चौराहा से फतेह सिंह की टाल तक सड़क सुधार कार्य कराया जाएगा। चौकी गेट चौराहे से आगाशाह मस्जिद होते हुए नालबंद चौराहे तक क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।


विभव नगर और गणेश नगर में बनेगी ओपन जिम
महापौर नूतन राठौर ने बताया कि ओपन जिम के लिए शहर की पॉश कालोनी विभव नगर और गणेश नगर का चयन किया गया है। इसके साथ ही पार्कों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। नगर सीमा प्रवेश पर तोरणद्वार बनाए जाएंगे। नगर निगम सीमा क्षेत्र में हाईवे पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। बैठक में फिरोजाबाद क्लब से कोटला चुंगी चौराहे तक के क्षेत्र को वेडिंग जोन बनाने की मंजूरी दी गई है। सुहाग नगर स्थित महर्षि परशुराम पार्क का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा।


- 14 वें वित्त की कुल धनराशि - 41 करोड 70 लाख 45 हजार
- मई-जून के वेतन पर व्यय - 15 करोड़ 77 लाख 60 हजार
- विकास कार्यों पर व्यय होगा - 25 करोड़ 32 लाख 85 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed