फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Meeting

मंडलायुक्त एवं आईजी जोन ने लॉकडाउन का पालन कराने हॉट स्पॉट एरिया की समीक्षा की

Sat, 18 Apr 2020 09:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Meeting
मंडलायुक्त अनिल कुमार द्वितीय व आईजी ए सतीश गणेश ने एसपी सिटी के कार्यालय में समीक्षा की - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मंडलायुक्त अनिल कुमार द्वितीय और आईजी जोन ए. सतीश गणेश ने शनिवार को जिले के अफसरों के साथ एसपी सिटी कार्यालय में बैठक की। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि लॉकडाउन का प्रभावी ढंग से पालन किया जाए। इस दौरान हॉटस्पॉट इलाकों की समीक्षा भी की गई।
विज्ञापन

जनपद में 11 संक्रमित एक साथ बढ़ने से प्रशासन सकते में है। हालांकि अधिकांश मामले हॉटस्पॉट एरिया के होने के कारण जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। मंडलायुक्त अनिल कुमार द्वितीय एवं आईजी जोन ए. सतीश गणेश शनिवार दोपहर फिरोजाबाद पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने एसपी सिटी कार्यालय पर डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी सचिंद्र पटेल, सीडीओ नेहा जैन, सीएमओ डा.एसके दीक्षित, नगर आयुक्त विजय कुमार, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, एसडीएम सदर राजेश कुमार के साथ अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने लॉकडाउन का पालन कराने को बरती जा रही सख्ती की सराहना की। उन्होंने हॉटस्पॉट एरिया में रेंडम जांच कराने का सुझाव दिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यालय पर पॉजिटिव मिले कर्मचारी के साथ कितने लोगों को क्वारंटीन किया? आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed