फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Medhavion got respect, bright smile on the face

मेधावियों को मिला सम्मान, चेहरे पर खिली मुस्कान

Mon, 20 Jun 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 20 Jun 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Medhavion got respect, bright smile on the face
अमर उजाला ने मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया
अमर उजाला और मंगलायतन यूनिवर्सिटी द्वारा ‘भविष्य ज्योति’ छात्र सम्मान समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में यूपी बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के करीब पांच सौ मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित किए गए। उन्हें प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। सम्मान के इस मंच पर प्रतिभाओं के चेहरों पर मुस्कान तैरती दिखाई दी। 
विज्ञापन

पालीवाल आडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएम निधि केसरवानी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, सीडीओ कर्मेंद्र सिंह, डीआईओएस रविंद्र सिंह, नगर आयुक्त रामऔतार रमन और उद्योगपति राजीव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद अतिथियों का बुके प्रदान कर स्वागत किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। मंगलायतन यूनिवर्सिटी के बिजनेस मैनेजमेंट डायरेक्टर अभय कुमार ने कहा कि अगर आप सोचते हो कि बिना मेहनत के सफल हो जाएंगे, ऐसा सपना मत देखो। सपने वही हैं जो दिन में देखे जाएं। प्रोफेसर सूरत सिंह, राजीव अग्रवाल, जेलर अकरम खान ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन अमित सूरी ने किया। 
विज्ञापन


मेहनत से पढ़ोगे तो सफलता मिलेगी: डीएम 
फीरोजाबाद। समारोह में मेधावी बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए डीएम निधि केसरवानी ने कहा कि आप देश का भविष्य हैं। हम आपकी तरह ही सम्मान पाते थे और घर जाकर सोचते थे कि हमें क्या बनना है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार के बच्चे सोचते हैं कि हम किस तरह पढ़ाई कर पाएंगे। मगर मेरा अनुभव है कि अगर मेहनत से पढे़ंगे तो निश्चित सफलता मिलेगी। उन्होंने के बच्चाें द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया। डीएम बनने की राह दिखाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटियां पढ़ाई में ज्यादा सफल हो रही हैं: एसएसपी 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि बेटियां ज्यादा सफल हो रही हैं। यह देश के लिए अच्छा है। उन्होंने कहा कि अपने कार्य को निष्ठा से करें। नकल आपको आगे नहीं ले जाएगी। उन्होंने पतंग से जुड़ा एक उदाहरण देते हुए बच्चों को अनुशासन की नसीहत दी। 


मैं डीएम बनना चाहती हूं मैडम
मेधावी छात्रा श्रुति यादव ने डीएम निधि केसरवानी से सवाल किया कि मैं डीएम बनना चाहती हूं। मुझे क्या करना होगा। मार्ग दर्शन करते हुए डीएम ने कहा कि लोक सेवा आयोग के माध्यम से प्रशासनिक सेवाओं में आ सकते हैं। इसके लिए सही विषय को चुनें और मेहनत करें।

सम्मान से मेधावियों का बढ़ा हौसला
- विनीता पौनियां ने कहा कि सम्मान पाकर बहुत खुशी हुई है। अब लगने लगा है कि अगर मेहनत करें तो सफल होंगे। 
- शिवांगी अग्रवाल ने कहा कि भविष्य संवारने के लिए जो काउंसलिंग हुई, जो बातें बताई गईं, वह बहुत अच्छी लगीं। उसे ही ध्येय लेकर चलेंगे।
- स्तुति बंसल ने कहा कि सम्मान हमेशा हौसला बढ़ाता है। हमें जो सम्मानित किया गया, उसे हम हमेशा याद रखेंगे।
- ईशा अग्रवाल ने कहा कि अमर उजाला का यह प्रयास बहुत अच्छा है। लखनऊ में भी मेधावी सम्मानित किए और फीरोजाबाद में भी सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed