फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   MBBS student accused of inhumane treatment of his wife arrested from Firozabad

MBBS छात्र की करतूत: दोस्तों को साैंप दी पत्नी, जंगल में किया ऐसा हश्र; मेडिकल काॅलेज से गिरफ्तार आरोपी

Tue, 10 Mar 2026 11:31 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Tue, 10 Mar 2026 11:31 PM IST
सार

पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म और अमानवीय व्यवहार करने के आरोपी एमबीबीएस छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फिरोजाबाद मेडिकल काॅलेज में दबिश दी। कार्रवाई के कागज दिखाने के बाद काॅलेज प्रशासन ने आरोपी को पुलिस को साैंप दिया। 

विज्ञापन
MBBS student accused of inhumane treatment of his wife arrested from Firozabad
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में दबिश देकर सोमवार रात नूंह (हरियाणा) जिले की बिछौर थाना पुलिस ने एमबीबीएस 2021 बैच के एक छात्र को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में स्थानीय पुलिस भी शामिल रही। गिरफ्तार एमबीबीएस छात्र पर अपनी पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार करने, सामूहिक दुष्कर्म कराने समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन


आरोपी छात्र हरियाणा के पलवल जिले के अंधोला (हथीन) का रहने वाला है और फिरोजाबाद में मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में कमरा नंबर 205 में रह रहा था। उसके खिलाफ 23 सितंबर 2025 को हरियाणा के बिछौर थाने में उसकी पत्नी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि डॉक्टर बनने के बाद आरोपी उसे बदसूरत और जाहिल कहकर प्रताड़ित करने लगा था।
विज्ञापन


यह आरोप भी है कि पति ने अपने परिजनों और दोस्तों के साथ मिलकर उसे अगवा किया और नीमका के जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करवाया। आरोपी पति और उसके साथियों ने पीड़िता को नग्न अवस्था में जंगल में छोड़ दिया था और उसकी तस्वीरें भी ली थीं। इसी मामले में सोमवार रात बिछौर थाना पुलिस और नारखी थाना पुलिस पहुंची और कॉलेज प्रशासन को एफआईआर की कॉपी सौंपते हुए पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा पुष्टि किए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी छात्र को अपनी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पुलिस द्वारा पुख्ता सबूत और एफआईआर की प्रति उपलब्ध कराए जाने के बाद आरोपी छात्र को उनके हवाले किया। -डाॅ. योगेश गोयल, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed