{"_id":"6651eaf0025bf2ca6c009b11","slug":"max-loader-hits-two-sisters-riding-a-scooter-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-125291-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: स्कूटी सवार दो बहनों को मैक्स लोडर ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: स्कूटी सवार दो बहनों को मैक्स लोडर ने मारी टक्कर
Sat, 25 May 2024 07:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 25 May 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
- आगरा से शिकोहाबाद परीक्षा देने आ रहीं थीं छात्राएं
-हालत नाजुक होने के चलते दोनों को आगरा किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। स्कूटी से परीक्षा देने के लिए आ रहीं दो सगी बहनों को नसीरपुर क्षेत्र में मैक्स लोडर ने टक्कर मार दी। इस घटना में स्कूटी सवार दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं।
जनपद आगरा के भदरौली निवासी दो सगी बहनें कंचन (20) और कीर्ति (22) शनिवार सुबह स्कूटी से बीएससी की परीक्षा देने के लिए शिकोहाबाद आ रही थीं। जब वह थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत बटेश्वर रोड नगला रामचंद्र के समीप समीप पहुंची। तभी पीछे से तेजगति से आ रहे मैक्स लोडर वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस घटना में स्कूटी सवार दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। उन्होंने तत्काल ही एंबुलेंसकर्मियों की मदद से दोनों घायल बहनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। जहां दोनों की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर नसीरपुर शेर सिंह का कहना है कि अभी घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।