{"_id":"6437ee1f7e1ab6bb78082a8b","slug":"maternal-uncle-who-came-to-attend-nephew-wedding-died-in-road-accident-in-firozabad-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी वाले घर में छाया मातम: भांजे की शादी में शामिल होने आए मामा की सड़क हादसे में मौत, बाजार की तरफ जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी वाले घर में छाया मातम: भांजे की शादी में शामिल होने आए मामा की सड़क हादसे में मौत, बाजार की तरफ जा रहे थे
Thu, 13 Apr 2023 05:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 13 Apr 2023 05:27 PM IST
सार
फिरोजाबाद में भांजे की शादी में शामिल होने आए मामा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह किसी काम से बाजार की तरफ जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भांजे की शादी में शामिल होने आए मामा की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से खुशियों वाले घर में मातम छा गया। खबर पाकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मैनपुरी के शहर कोतवाली क्षेत्र के अग्रवाल मोहल्ला निवासी लालाराम वाल्मीकि के बेटे प्रमोद कुमार (24) अपने भांजे की शादी में शामिल होने जसराना आए थे। गुरुवार की शाम बारात जसराना थाना क्षेत्र के गाड़ीवान मोहल्ला से जानी थी। इससे पहले प्रमोद किसी काम से मैनपुरी लौट रहा था। इसी बीच जसराना थाना क्षेत्र में घिरोर मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल होकर वहीं गिर गया।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजन को दी। इससे पहले कि उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन शव देखकर चीख पड़े। शादी वाले घर में मातम पसर गया। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन