फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   mask and sainitizer distribute by ifco

इफको द्वारा मास्क एवं सैनीटाइजर का वितरण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
mask and sainitizer distribute by ifco
फिरोजाबाद। इफको द्वारा बुधवार को शिकोहाबाद स्थित रैक पॉइंट पर यूरिया खाद की लोडिंग एवं अनलाेडिंग करने वाले श्रमिकों,ट्रक ड्राईवरों एवं स्टाफ को मास्क,साबुन एवं विटामिन सी की गोलियां वितरित की गईं। इस दौरान इफको के क्षेत्रीय अधिकारी बीके निगम एवं सहायक निबंधक सहकारिता विवेक यादव आदि मौजूद रहे। बुधवार को जिले में यूरिया की एक रैक आई।इस दौरान रैक पॉइंट शिकोहाबाद पर इफको द्वारा मास्क,सैनीटाइजर,साबुन एवं विटामिन सी की गोलियों का वितरण कराया गया। इफको के क्षेत्रीय अधिकारी बीके निगम एवं सहायक निबंधक एवं आयुक्त सहकारिता विवेक यादव की मौजूदगी में लगभग 170 श्रमिकों,ट्रक ड्राईवर एवं मौके पर मौजूद स्टाफ को मास्क व सेनीटाइजर आदि वितरित किए गए।इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे के माल अधीक्षक गोपाल मीणा द्वारा सहकारी समितियों से जुडे सदस्यों एवं कृषकों को भी साबुन एवं सैनीटाजर का वितरण किया गया। वहीं क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा इफको के स्थानीय स्टाफ द्वारा एक दिन का वेतन पीएम केयर फंड में दिए जाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed