फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Married woman made homeless by threatening triple talaq

Firozabad News: तीन तलाक की धमकी देकर विवाहिता को किया बेघर

Mon, 14 Aug 2023 07:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 14 Aug 2023 07:35 PM IST
विज्ञापन
Married woman made homeless by threatening triple talaq
तीन तलाक की धमकी देकर विवाहिता को किया बेघर
विज्ञापन

दहेज में 10 लाख रुपये और स्कॉर्पियो की कर रहे थे मांग, पति सहित पांच ससुरालियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

टूंडला। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पति सहित ससुरालियों ने तीन तलाक की धमकी देकर विवाहिता को घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पति पर अप्राकृतिक कृत्य करने एवं जेठ पर दुराचार के प्रयास का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक मुस्लिम युवती का निकाह तीन साल पूर्व आगरा निवासी युवक के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था। शादी के कुछ समय तक वैवाहिक जीवन ठीक रहा। इस बीच विवाहिता ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके उपरांत ससुरालीजन ने दहेज की मांग करते हुए विवाहिता पर 10 लाख रुपये और स्कॉर्पियो गाड़ी लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजन ने उसका उत्पीड़न करना शुरु कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार उसका पति पढ़ाई के बहाने अक्सर कहीं बाहर रहता है। उसने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया। विवाहिता का आरोप है कि उसके जेठ की नीयत उस पर खराब थी। उसने 24 फरवरी को कपड़े बदलने के दौरान उसे दबोच लिया और गलत हरकतें करने लगा। जब पीड़िता ने इसका विरोध करते हुए पूरी घटना अपने पति को बताई तो उसने उसे दोषी ठहराते हुए तीन तलाक देकर बाहर निकालने की धमकी दी। इसके कुछ दिनों बाद ससुरालियों ने उसे व उसके मासूम बच्चे को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने सास, ससुर, पति, जेठ और देवर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed