{"_id":"6ad7ad9893be1ddbcc080f8c","slug":"married-woman-distressed-by-dowry-harassment-dies-by-hanging-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-188515-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दहेज उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दहेज उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
Tue, 20 Oct 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
रश्मि का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
- फोटो : घायल युवक का ट्रामा सेंटर में होता उपचार, जानकारी जुटाती पुलिस। संवाद
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव कुढी में दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर मायके में रह रही विवाहिता ने मंगलवार दोपहर को घर में फंदा से लटकी मिली। घटना के समय मां गोबर के उपले बनाने के लिए घर से बाहर गई थी। परिवार के अन्य सदस्य खेत पर बाजरा काटने गए थे। विवाहिता की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव कुढ़ी थाना खैरगढ़ निवासी भूरे सिंह की बेटी रश्मि (22) की शादी 20 फरवरी 2026 को आगरा जिले के अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव मगरौल जाट निवासी कौशल के साथ हुई थी। परिजन के अनुसार रश्मि पिछले तीन माह से मायके में रह रही थी। मंगलवार को उसके परिजन खेत पर बाजरा काटने गए थे। घर पर रश्मि और उसकी मां पान कुमारी थीं। मां भी गोबर के उपले बनाने के लिए बाहर चली गई। इसी दौरान रश्मि ने कमरे में कुंदे से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए।
भाई बालेश्वर ने आरोप लगाया कि दहेज को लेकर उसका पति आए दिन मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता था। इसी वजह से रश्मि तीन माह से मायके में रह रही थी। भाई ने मानसिक तनाव को आत्मघाती कदम उठाने की वजह बताया। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच करने में जुटी है। सीओ जसराना प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया कि महिला की फंदा पर लटकने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। आत्महत्या के कारण की जांच की जा रही है।