फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   market glows in Shalg, Navratri, Dipakotsv

नवरात्रि, दीपकोत्सव एवं सहालग में चमकेगा बाजार

Sat, 01 Oct 2016 01:04 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 01 Oct 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
market glows in Shalg, Navratri, Dipakotsv
नवरात्रि, दीपकोत्सव एवं सहालग में चमकेगा बाजार - फोटो : Amar Ujala
दुकानदारों एवं व्यापारी करने लगे तैयारी, नए आर्डरों की बुकिंग शुरू
विज्ञापन

अच्छी बारिश होने से ग्रामीण अंचल से अच्छी खरीददारी की उम्मीद
पितृपक्ष के समापन के साथ बाजार में छाई मायूसी खत्म होती दिखाई देने लगी। बाजार नवरात्रि एवं दीपकोत्सव पर्व के लिए सजने लगा। दुकानदार के साथ व्यापारी तबके ने माल के आर्डर देने शुरू कर दिए। दुकानदारों को दीपावली के साथ ही नवंबर व दिसंबर माह में होने वाले सहालग से काफी उम्मीदें हैं। कपड़ा बाजार हो या फिर ज्वैलरी मार्केट चहुंओर ही तैयारी की जा रही है। कंपनियों ने वितरकों एवं एजेंसी संचालकों को टारगेट देने शुरू कर दिए हैं।
सुहागनगरी में महिलाएं साड़ी, लहंगा एवं लांचा की दुकानों पर खरीददारी करती दिखाई दीं। वे नवरात्रि की तैयारी में जुटी हैं। ज्वैलरी मार्केट के दुकानदारों ने भी धनतेरस के साथ शीघ्र ही सहालग के लिए ज्वैलरी के आर्डर लेने शुरू कर देंगे। रेडीमेट मार्केट में सहालग में बंपर खरीद की उम्मीद है। इलेक्ट्रानिक्स बाजार में फ्रिज, टीवी के साथ वाशिंग मशीन, एलईडी आदि की खरीददारी भी बोनस आदि के मिलने पर होती है। दुकानदारों को सहालग से अधिक उम्मीद है। दो पहिया बाजार भी त्योहार पर ही अप होगा।
विज्ञापन


बोले दुकानदार
साड़ी, लहंगा एवं लांचा की बिक्री करने वाले शैलेंद्र अग्रवाल कहते हैं कि नवरात्रि के बाद से बाजार में खरीददारी बढ़ेगी। दीपावली के बाद सहालग से अधिक उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडीमेट गारमेंट्स से जुड़े संजय बंसल टिल्लू कहते हैं कि अच्छी बारिश होने से उम्मीद है कि बाजार तेजी से उठेगा। नवंबर एवं दिसंबर में सहालग का लाभ मिलेगा।


इलेक्ट्रानिक्स का शोरूम संचालित करने वाले वीनू गुप्ता कहते हैं कि पितृ पक्ष में मुस्लिम समाज की सहालग के कारण आर्डर मिले थे। नवरात्रि के बाद बाजार उठान पर आएगा। हमें तो दीपावली एवं सहालग से उम्मीद है, कंपनियों ने टारगेट देने शुरू कर दिए हैं।

त्योहार एवं सहालग के सीजन में होगा करोड़ों का कोरोबार
-शहर में कपड़ों की 700 छोटी-बड़ी दुकानें, करीब सात से 10 करोड़ की बिक्री।
-रेडीमेट की करीब छोटी-बड़ी 500 दुकानें, 15 करोड़ तक की बिक्री की उम्मीद।
-ज्वैलरी की करीब 400 दुकानें, करीब 20 करोड़ की बिक्री की उम्मीद।
-त्योहारी एवं सहालग में दो हजार वाहनों की बिक्री, 15 करोड़ की होगी बिक्री।
-इलेक्ट्रानिक्स बाजार में आएगी बूम, 2 करोड़ तक की बिक्री की उम्मीद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed