फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mantegna labour bank account in not updated, no payment of mandey

खाता अपडेट नहीं होने के कारण नरेगा श्रमिकों को नहीं मिला मानदेय

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
Mantegna labour bank account in not updated, no payment of mandey
फिरोजाबाद। बैंक खाता अपडेट नहीं होने एवं अन्य तकनीकी गड़बड़ी के कारण 1122 मनरेगा श्रमिकों को फिलहाल लंबित मानदेय के लिए इंतजार करना होगा। श्रमिकों का खाता सही नहीं होने के कारण शासन द्वारा आरटीजीएस के माध्यम भेजी गई करीब 11.18 लाख रुपए की धनराशि का हस्तांतरण निरस्त हो गया। जिला के विभिन्न ब्लाकों में लगभग 2000 मनरेगा श्रमिकों को वित्तीय वर्ष 2019-20 का मानदेेय भुगतान लंबित है। शासन ने गत शुक्रवार को लंबित मानदेय भुगतान हेतु करीब 19 लाख रुपए की आवश्यक धनराशि जारी की। लेकिन बैंक खाता अपडेट नहीं होने एवं बैंक खाता व आधार कार्ड में अंतर के कारण 1122 मनरेगा श्रमिकों को लंबित मानदेय एक बार फिर अधर में लटक गया। उपरोक्त श्रमिकों के लंबित मानदेय भुगतान को भेजी गई 11 लाख, 99898 रुपए की धनराशि की भुगतान प्रक्रिया निरस्त हो गई। वहीं जिले का मनरेगा सेल श्रमिकों के मानदेय भुगतान हेतु आवश्यक कार्यवाही में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed