{"_id":"645d2e84a86f1d77d305ee39","slug":"mandi-will-remain-closed-barricading-done-on-the-way-firozabad-news-c-25-1-153976-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बंद रहेगी मंडी, रास्ते में बैरीकेडिंग की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बंद रहेगी मंडी, रास्ते में बैरीकेडिंग की गई
Thu, 11 May 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 11 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
बंद रहेगी मंडी, रास्ते में बैरीकेडिंग की गई
डीएम रवि रंजन और एसएसपी आशीष तिवारी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद नगर निगम की मतगणना कोटला रोड मंडी प्रांगण में होने के कारण 13 मई को मंडी नहीं लगेगी। इसके कारण कोई किसान मंडी में नहीं आ सकेगा। मंडी सचिव की ओर से इसका नोटिस लगा दिया है। 12 मई को मंडी आधी अधूरी लग सकेगी। क्योंकि पूरे रास्ते पर बैरीकेडिंग करा दी गई है।
फिरोजाबाद नगर निगम के सभी 70 में से 69 वार्डों के पार्षदों के साथ ही साथ मेयर के पद की मतगणना 13 मई को सुबह आठ बजे से कोटला रोड स्थित नवीन मंडी स्थल पर प्रारंभ हो जाएगी। मतगणना के लिए विभाग की ओर से गणना टेबलों को लगाने के साथ ही मीडिया सेंटर आदि तैयार किए जाने का काम प्रारंभ कर दिया है। मतगणना एजेंटों को बैठने के लिए अलग से पांडाल लगेगा। ईवीएम से मतगणना होने के कारण परिणाम काफी तेजी के साथ आना प्रारंभ होंगे। मतगणना के चलते मंडी प्रांगण में बैरिकेडिंग किए जाने का काम युद्ध स्तर पर संचालित किया जा रहा है। गणना टेबल 28 स्थानों पर लगाने के साथ ही ईवीएम को लाने और वापस ले जाने का रास्ता बनाया है। गणना किए जाने के बाद ईवीएम को सुरक्षित वापस पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
बृहस्पतिवार को मंडी प्रांगण का डीएम रवि रंजन एवं एसएसपी आशीष तिवारी ने पुलिस फोर्स एवं प्रशासनिक अफसरों के साथ निरीक्षण किया। इधर मंडी सचिव सुधीर कुमार ने बताया मतगणना के लिए बैरिकेडिंग के कारण 12 मई को मंडी एक साइड में लगाई जा सकेगी। जबकि 13 मई को मंडी पूरी तरह से बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि मंडी बंद रहने के कारण किसान मंडी में सामग्री नहीं लाएं।