{"_id":"677c25725a9277317f0d8927","slug":"maa-kaila-devis-vashikaran-yatra-will-be-held-on-14th-january-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-140350-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मां कैला देवी की 14 जनवरी को निकलेगी पोशाक यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मां कैला देवी की 14 जनवरी को निकलेगी पोशाक यात्रा
Tue, 07 Jan 2025 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मां राजराजेश्वरी शयन सेवक भक्त मंडल की ओर से 14 जनवरी को मां कैला देवी की भव्य पोशाक यात्रा निकाली जाएगी। 15 जनवरी को कन्या लांगुरों को भोजन के साथ भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा।
नगर के रामलीला मैदान स्थित मां राज राजेश्वरी कैला देवी शयन सेवक भक्त मंडल के द्वारा 14 जनवरी को शाम को चार बजे से मां पथवारी माता मंदिर कोटला रोड फिरोजाबाद से भव्य पोशाकयात्रा निकाली जाएगी। भक्त राहुल कुमार एवं रीतेश अग्रवाल ने बताया कि 14 जनवरी को पोशाक यात्रा के साथ ही छप्पन भोग और भव्य फूलबंगला सजाया जाएगा। 15 जनवरी को 108 कन्या एवं लांगुरों को भोजन कराने के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कन्या पूजन राजस्थान करौली के भगत हरिओम शर्मा के द्वारा विधि विधान से कराएंगे।
रात में देवी जागरण होगा। इसमें ब्रज के कलाकार नरेश चौहान, संजय काला, ममता भारती संगीता अरोरा सहित अनेक कलाकार प्रतिभाग करेंगे। भक्त कृष्ण गोपाल शर्मा, विनीत श्रीवास्तव, हरिबाबू, रामबाबू, नवनीत, आनंद तोमर, शैलेंद्र, आशीष अग्रवाल, अभी तिवारी, बिट्टू अग्रवाल, सचिन गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।