फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Locker theft solved; miscreant arrested with cash.

Firozabad News: लॉकर चोरी का खुलासा, नकदी के साथ बदमाश गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 04 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Locker theft solved; miscreant arrested with cash.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। लाइनपार क्षेत्र में चंद्रवार गेट निवासी श्याम गुप्ता की कपड़े की दुकान से दिनदहाड़े लोहे का लॉकर चोरी होने की घटना का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य ने बताया कि 1 अक्तूबर की सुबह करीब 8:25 से 9:25 बजे के बीच चोर दुकान से 70 हजार रुपये नकद, हिसाब-किताब और जरूरी बिलों से भरा लोहे का पूरा लॉकर चुरा ले गया था।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर थाना लाइनपार में मुकदमा दर्ज किया गया था। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न्यू श्यामनगर निवासी आरोपी विजय कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी के 25,460 रुपये, 28 विजिटिंग कार्ड और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर बाकी रकम और लॉकर की बरामदगी के प्रयास में जुटी है तथा उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed