{"_id":"5ec517958ebc3e90701b8b58","slug":"lockdown-firozabad-news-agr4425981122","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन-4 घरों से निकले लोग, सुभाष तिराहे पर बन गए जाम जैसे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन-4 घरों से निकले लोग, सुभाष तिराहे पर बन गए जाम जैसे हालात
विज्ञापन
सुभाष तिराहे पर लॉकडाउन का पालन नहीं करने वाले वाहनों की हवा निकालता पुलिसकर्मी
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। लॉकडाउन-4 में बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से राहत की खबर के साथ कोई चार पहिया वाहन तो कोई दोपहिया वाहन के साथ घरों से निकल पड़ा। शहर के प्रमुख सुभाष तिराहे पर जाम जैसे हालात रहे। पुलिस को वाहनों के निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। धूप हो जाने के कारण दोपहर के बाद पुलिस भी साइड में हो गई।
लॉकडाउन-4 में कंटेन्मेंट जोन में कोई राहत नहीं दी गई है। पूरा शहर ही कंटेन्मेंट जोन में है फिर भी बुधवार को सुबह से ही लोग घरों से निकल पड़े। कोई बाइक पर था तो कोई कार से जा रहा था। कुछ वाहन चालकों के पास तो पास था तो कुछ के पास दवाई के पर्चे। इनकी भीड़ आने के कारण सुभाष तिराहे पर जाम जैसे हालात बन गए। एक ओर तो खाद्य सामग्री लाने वाले ट्रकों, लोडर टेंपों के आने का क्रम जारी था। दूसरी ओर दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों के एक साथ आने के कारण सुभाष तिराहे पर काफी भीड़ लगी दिखाई दी। इसका सबसे बड़ा कारण एक साइड बंद होना भी रहा।
एक साइड बंद होने के कारण आसफाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को उल्टी साइड से निकाला जा रहा था। वहीं शहर की ओर से आने वाले वाहनों को बस स्टेंड से उत्तरी साइड से निकाल रहे थे। वाहनों की भीड़ के लग जाने के कारण सुभाष तिराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों के साथ एसआई महेंद्र सिंह सहित उनकी टीम को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस को दिखानी पड़ी सख्ती, वाहन किए पंचर
जाम जैसी स्थिति बनने और लॉकडाउन का उल्लंघन होने पर पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। कई वाहन चालकों से पुलिस का विवाद तक हो गया। कई वाहन पंचर कर दिए तो कई वाहनों की हवा निकाल दी।

दोपहर में सुभाष तिराहे पर निकलती वाहनों की भीड़ के दौरान लगा जाम ओर जाम में फसें वाहन- फोटो : FIROZABAD