{"_id":"5e95a5c68ebc3e728d3a97ff","slug":"lockdown-firozabad-news-agr4378365198","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन की समय अवधि बढ़ने के साथ बढ़ गई सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के दौरान मीरा चौराहा स्थित पुलिस द्वारा कराई गई बैरिकेडिंग और तैनात पुलिसफोर्स
- फोटो : FIROZABAD
Link Copied
फिरोजाबाद। लॉकडाउन की समयावधि बढ़ने के साथ ही पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया। कई स्थानों पर पुलिस के जवानों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। मंगलवार को गली-मोहल्लों में भी पुलिस की गाड़ियां गश्त करती रहीं। बस स्टैंड के सामने भी पुलिस बल तैनात दिखाई दिया। देश के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन 2.0 की घोषणा कर दी। इसके बाद जिले में पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया। मंगलवार को सड़क पर दिखाई देने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ की गई। बैरियर एंट्री के बाद ही शहर के अंदर और बाहर जाने की अनुमति दी गई। आर्यनगर में तैनात पुलिस के जवान गलियों में गश्त करते नजर आए।
विज्ञापन
वहीं जलेसर रोड स्थित गांधी नगर चौराहा पर भी फोर्स बढ़ा दी गई। वहीं क्लब चौराहा, करबला की पुलिया सहित अन्य स्थानों पर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई। थानाध्यक्षों के साथ क्यूआरटी और चेतक मोबाइल की गाड़ियां भी गली मोहल्लों में भ्रमण करती दिखीं। गलियों के बाहर बैठे लोगों को पुलिस ने खदेड़ कर घरों के अंदर रहने की ही चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।