फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   lockdown

बाहर से नहीं आ रहा माल, स्टॉक हो रहा खाली, होम डिलेवरी सिस्टम फेल

Sat, 28 Mar 2020 09:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
lockdown
लॉकडाउन के दौरान गल्लामंडी स्थित एक दुकान पर आटा का पेकिट की खरीददारी करने लगी कतार - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। लॉकडाउन में बाहर से खाद्य सामग्री न आने के कारण दुकानदारों के पास परचून का सामान, दवाएं, घी-तेल आदि का स्टॉक खाली हो रहा है। ट्रांसपोर्ट बंद है। व्यापारी स्वयं भी माल लेने बाहर जा नहीं पा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि बाहर से माल की आपूर्ति नहीं हुई तो दुकानें बंद करनी पडे़ंगी। उधर प्रशासन ने आवश्यक वस्तुओं को घर-घर पहुंचाने के लिए होम डिलीवरी सिस्टम तो बना दिया लेकिन पहले दिन ही यह व्यवस्था फेल रही। इसके लिए नामित दुकानदारों को यही नहीं पता है कि आखिर उन्हें करना क्या है।
विज्ञापन

डोर स्टेप डिलीवरी सिस्टम पहले दिन लागू होता दिखाई नहीं दिया। दुकानदारों को यही नहीं पता था कि उनको जिम्मेदारी सौंपी गई। आम दिनों की तरह दुकानों पर भीड़ दिखी। दुकानदारों का कहना है कि दिल्ली, भरतपुर, जयपुर एवं आगरा के दुकानदारों ने आपूर्ति देने के लिए तो हाथ खड़े करने लगे हैं। ऐसा रहा तो फिर बेचेंगे क्या।
विज्ञापन

बजरिया में गुड़, चीनी, रिफाइंड की थोक की दुकान संचालित करने वाले इंद्रजीत सिंह साहनी ने बताया कि हमारा माल तो आगरा नुनिहाई, भरतपुर एवं दिल्ली से आता है। लेकिन डिपो पर माल की बुकिंग बंद हो गई। दिल्ली से चीनी, भरतपुर से रिफाइंड ऑयल आता है। वहां भी माल देने की मनाही करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किचिन में प्रयोग होने वाले मसाले के साथ-साथ घरेलू जरूरत के सामान की थोक बिक्री करने वाले आलोक मित्तल ने बताया कि बाजार में सामान बाहर से जिस तरह से आना चाहिए वह नहीं आ रहा है। प्रशासन को जहां से माल आता है वहां संपर्क साधना पड़ेगा ताकि सामान की आपूर्ति हो सके।
क्योंकि दालें सभी राजस्थान से आती हैं लेकिन राजस्थान पूरी तरह से बंद है। इसके कारण सामान की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कम से कम एक दूसरे राज्यों से सामान को लाने की छूट पुलिस प्रशासन को देनी चाहिए।
- गल्ला मंडी में दुकान रखे अभिषक जैन ने बताया कि मेरा थोक का आटे का काम है। लेकिन मैं फुटकर दुकानदारों को दे रहा हूं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के घरों तक आटा पहुंच सके। प्रतिदिन दो सौ से ढाई सौ क्विंटल आटा मंगा रहा हूं। डोर स्टेप डिलेवरी के बारे में जानकारी नहीं है।
- जोशियान मोहल्ला निवासी महिला राखी दस किलो आटा को लेने पहुंची। बोली कि पैसे जितने हैं उतना लिए ले रही हूं। फुटकर दुकानों पर आटा नहीं मिल रहा है। क्षेत्रीय दुकानें खाली हो गई हैं।
-ताड़ो वाली बगिया निवासी मोहम्मद सोहैल ने बताया कि क्षेत्र में दुकानें खुलती तो हैं लेकिन आटा नहीं होने की बात कह रहे हैं। डोर स्टेप डिलीवरी सिस्टम में क्या लागू किया ये तो जानकारी नहीं मिली। इस कारण हम लोग आटा लेने के लिए आए हैं। ताकि राहगीरों एवं गरीबों के लिए खाने की व्यवस्था हो सके।
-गांधीपार्क से गल्ला मंडी आटा लेने को पहुंची मीरा देवी का कहना है कि घर-घर पहुंचाने की व्यवस्था प्रशासन ने तो बड़े लोगों के लिए की होगी। हम गरीब तबके के लोग खुद ही खरीदने के लिए आना है। इसीलिए आए हैं।

प्रशासन की ओर से डोर स्टेप डिलेवरी सिस्टम के लिए जिन दुकानदारों को चिह्नांकित किया गया है इनके अलावा भी खाद्य सामग्री की दुकानें सुबह सात से 11 बजे के बीच खोली जा सकेंगी। लेकिन चिह्नांकित दुकानों से 24 घंटे जरूरत के सामान की घरों पर सप्लाई कर सकेंगे।
डा.सुधीर कुमार,जिला अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed