{"_id":"5dd6d9f68ebc3e54a0090297","slug":"lekhpal-strike-firozabad-news-agr416409880","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमाण पत्रों की जांच करने साइकिल से पहुंचे लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमाण पत्रों की जांच करने साइकिल से पहुंचे लेखपाल
विज्ञापन
फिरोजाबाद/खैरगढ़। मोटरसाइकिल भत्ता की मांग कर रहे लेखपालों ने बृहस्पतिवार को सरकारी कार्य के दौरान साइकिल का प्रयोग किया। आय, जाति जैसे अन्य मामलों की जांच करने के लिए लेखपाल गांव-गांव साइकिलों से पहुंचे। लेखपाल को साइकिल पर देख ग्रामीण भी दंग रह गए।
मंगलवार को लेखपालों द्वारा बाइक रैली निकाल कर सरकारी कार्य के दौरान बाइक का प्रयोग न करने का निर्णय लिया गया था। जिसके चलते बृहस्पतिवार से लेखपाल जहां साइकिलों से अपनी-अपनी तहसीलों में पहुंचे वहीं आय, जाति और अन्य सरकारी कार्यों की जांच तथा सत्यापन के लिए लेखपालों ने साइकिल का प्रयोग किया।
खंड मंत्री आगरा मंडल आगरा के बिजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जब तक मोटरसाइकिल भत्ता के साथ अन्य मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तब तक लेखपालों द्वारा आंदोलन जारी रहेगा। 26 नवंबर को सभी तहसीलों में धरना प्रदर्शन कर शाम को कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा। वहीं पांच दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव किए जाने का कार्यक्रम निर्धारित है। संवाद