फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   lekhpal

पांच तहसीलों में तैनात 187 लेखपालों ने 76 अतिरिक्त हलके छोड़े

Wed, 06 Nov 2019 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
lekhpal
फिरोजाबाद। जिले के करीब पांच सौ से अधिक गांवों के किसानों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनवाने के साथ ही अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जिले में पांचों तहसीलों में तैनात करीब 187 लेखपालों ने 76 अतिरिक्त हलके छोड़ दिए हैं।
विज्ञापन

जिले की सदर तहसील सहित जसराना, सिरसागंज, शिकोहाबाद और टूंडला में वर्तमान में तकरीबन 187 लेखपाल तैनात हैं। नियमानुसार 263 लेखपालों की तैनाती होनी चाहिए। ऐसे में जिले की पांचों तहसील में करीब 76 हलकों में किसी भी लेखपाल की तैनाती नहीं थी। इन हलकों का कार्य जिले में तैनात लेखपालों द्वारा ही देखा जा रहा था। जिसको लेकर लेखपालों पर काम का बोझ बढ़ गया था।
विज्ञापन

आय, जाति और मूल निवास प्रमाण पत्रों के साथ अन्य कार्यों को लेखपालों द्वारा समय सीमा के अंदर पूरा नहीं किया जाता था। जिसको लेकर लेखपालों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता था। जिले में लेखपालों की तैनाती की मांग लेखपाल संघ द्वारा काफी बार की गई थी। लेकिन इस मांग को सरकार द्वारा पूरा नहीं किया गया। जिसको लेकर लेखपालों ने प्रशासन द्वारा दिए गए अतिरिक्त हल्के छोड़ने के साथ ही इन हलकों का कोई भी काम न करने का निर्णय लेते हुए तहसील अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील के यह हलके हुए है प्रभावित
मढुआ, रशीदपुर कनैटा, राजपुर कटेना, राजारामपुर, कायथा, गागनी, ढौसा मोहम्मदपुर, कोटला, सरगवां, ककरऊ, गुदाऊ, इटौरा और शंकरपुर द्वितीय।
लेखपालों के रिक्त पदों को भरने के लिए काफी बार शासन से मांग की जा चुकी है। लेकिन आज तक यह मांग पूरी नहीं की गई। जिसके चलते प्रशासन द्वारा दिए गए अतिरिक्त हलके लेखपालों द्वारा छोड़ दिए गए है। जिले में 263 के स्थान पर मात्र 187 ही लेखपालों की तैनाती है।
-विजेंद्र सिंह यादव, खंड मंत्री आगरा मंडल आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed