{"_id":"58a06a1b4f1c1b5733d84046","slug":"leisure-election-day-was-spent-with-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से फुरसत मिली तो परिवार के साथ बिताया दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से फुरसत मिली तो परिवार के साथ बिताया दिन
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
चुनाव के बाद सभी प्रत्याशियों ने अपने हिसाब से दूसरा दिन बिताया। सिरसागंज से भाजपा के प्रत्याशी पूर्व मंत्री जयवीर सिंह समर्थकों से बातचीत करते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले करीब एक माह से चुनाव प्रचार में हर दिन व्यस्त रहने वाले प्रत्याशी रविवार को चुनावी थकान मिटाते दिखाई दिए। कोई फील्ड में था तो कोई समर्थकों के साथ आंकड़ेबाजी में उलझा दिखा। कइयों पर बधाई संदेश आ रहे थे। आखिर किसी ने परिवार एवं बच्चों के ही साथ समय बिताया।
फिरोजाबाद विधानसभा
-सपा प्रत्याशी अजीम भाई तड़के 5.30 बजे जागे, माताजी शकीला बेगम से आशीर्वाद लिया। समर्थकों से घर पर भेंट की और दोपहर बाद इंडस्ट्रियल स्टेट स्थित विन्नी मित्तल की फैक्ट्री में हार-जीत के आंकड़ों में उलझे दिखे। पार्टी नेता गुलाम साबिर,आरिफ अब्बासी,हिमांशु पाराशर,वसीम कमर,डा. उस्मान,डा.जेडए खान,नितिन जैन के ही काफी समर्थक मौजूद थे।
-भाजपा प्रत्याशी मनीष असीजा सुबह से सक्रिय रहे। पार्टी कार्यालय जाकर कार्यकर्ताओं से मिले। बूथवार मतदान के बारे में जानकारी दी जा रही थी। पत्नी किरन असीजा के ही साथ बेटा एवं बेटी को समय दिया। शाम को परिवार के साथ आगरा घूमने चले गए।
विज्ञापन
-बसपा प्रत्याशी खालिद नसीर घर पर परिवार को समय दिया। वे चुनाव प्रचार के दौरान खाना एक टाइम ही खाते थे। रविवार को राहत मिली तो पत्नी इरम खालिद ने पति के लिए पसंदीदा भोजन बनाकर खिलाया। बेटियां लीजा, इसिरा व अलाइना, चुलबुले बेटे अरहम को दुलारा। कक्ष में मौजूद शकील अहमद और मो. इमरान सिद्दीकी,अब्दुल रहमान भी हार जीत के आंकड़ों में उलझे दिखे।
-एआईएमआईएम प्रत्याशी एहतशाम अली बाबर ने मतदान के अगले दिन शीतल खां रोड स्थित समर्थकों से बातचीत की। समर्थकों ने कहा कि पतंग ने सभी के होश उड़ाने का काम किया था। पहली बार मैदान में उतरे, निकाय चुनाव को पार्षदी लड़ने वालों को तैयारी का आह्वान किया। दोपहर के बाद शिकोहाबाद निकल गए।
शिकोहाबाद विधानसभा
-सपा प्रत्याशी डा.संजय यादव चुनाव प्रचार के कारण वे तो परिवार को समय नहीं दे पाए। रविवार को परिवार में रहे। पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख बबिता यादव ने पति को सुबह जूस दिया और हल्का नाश्ता। छोटी बेटी अदिति चौधरी को प्यार किया तान्या चौधरी (परी), बेटा आदित्य, मां विमला देवी साथ ही बैठे दिखे। राहुल जैन सिटीजन ने अभी तक आए फोन की जानकारी दी। आवास के बाहर गुलाब सिंह प्रधान व सत्यप्रकाश सिंह एडवोकेट मंथन करते दिखे।
-भाजपा प्रत्याशी डा.मुकेश वर्मा के जलेसर रोड पर स्थित कार्यालय पर काफी चहल-पहल थी। पार्टी समर्थक आंकड़े लगाते दिखे। मुख्य चुनाव एजेंट रूपेश कुमार ने बताया कि डाक्टर साहब सो गए हैं। मोबाइल मिलाया तो परिवार के सदस्यों ने उठाया। देवनगर निवासी अंकुर गौतम ने अवश्य एक बुजुर्ग को जीत की माला पहनाई । बोले डाक्टर साहब विधायक बन गए।
-बसपा प्रत्याशी शैलेश यादव उर्फ शैलेंद्र अपने कार्यालय में सोकर चुनावी थकान मिटाते दिखे। बेटे शिवम, सत्यम,भांजा शुभम तथा भाई राहुल ने कहा सो रहे हैं,तबियत खराब है। जब उन्हें अमर उजाला की टीम के आने की जानकारी हुई तो जागे व बुलाया भी। बोले थक गया था,तबीयत भी खराब के कारण सो गया।
-सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी एवं निर्दलीय चुनाव लड़े रामप्रकाश यादव नेहरू अपने शंभूनगर आवास पर समर्थकों के द्वारा हार-जीत का गणित लगाया जा रहा था।
जसराना विधानसभा
-भाजपा प्रत्याशी रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी का आधा दिन समर्थकों के साथ तो आधा दिन परिवार के साथ बिताया। पत्नी संध्या लोधी, बेटी प्राची के साथ रहे। छोटे भाई मोहन दत्त लोधी से मतदान पर चरचा की। कोल्ड स्टोर में बैठे समर्थकों के भी साथ चुनावी चरचा की।
-सपा प्रत्याशी शिवप्रताप यादव घर में जागने के साथ ही काफी संख्या में समर्थकों की भीड़ आई। चुनाव से फुरसत के बाद रविवार का दिन पत्नी दीप्ति यादव,बेटा रिषभ, बेटी रिद्धिमा,भाई प्रबल प्रताप तथा मां राजवती के साथ समय बिताया। समर्थकों द्वारा बूथवार रिर्पोटिंग तैयार की जा रही थी। समर्थकों के द्वारा दावे किए जा रहे थे।
-बसपा प्रत्याशी शिवराज सिंह यादव ने चुनावी थकान को मिटाने के साथ परिवार को समय दिया। वह सोने के साथ ही समर्थकों के आ रहे फोन को अंटेड किया।
-लोकदल प्रत्याशी रामवीर सिंह यादव ने चुनाव से फुरसत पाकर रविवार का दिन परिवार के साथ बिताया। विधायक ने पत्नी मीरा यादव, पुत्र अमोल यादव, मयंक यादव एवं उनकी पत्नियों ने एक साथ बैठकर चुनाव पर चर्चा की। दोपहर के समय पौत्री अरहान के साथ बगीचे में खेले।
सिरसागंज विधानसभा
-सिरसागंज प्रत्याशी हरिओम यादव के यहां कार्यकर्ताओं की भीड़ थी। हार जीत के आंकड़ों के बजाय जीत पूरी तरह से होने के दावे किए जा रहे थे। उनके पुत्र जिला पंचायत के अध्यक्ष विजय प्रताप यादव को जीत की बधाई दी जा रहीं थी।
-भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री जयवीर सिंह सिरसागंज के कुंज पुर रोड स्थित आवास पर समर्थकों के साथ हार जीत तथा वोट मिलने की आंकड़ेबाजी में उलझे रहे। पप्पू यादव, अतुल प्रताप सिंह, सुमित प्रताप सिंह, राजीव यादव बाले, सोनी प्रधान व नितेंद्र सिंह, गजेंद्र सिह थे।
-बसपा प्रत्याशी ठाकुर राघवेंद्र सिंह इटावा रोड स्थित होटल नर्सिंग प्लाजा में समर्थकों के साथ बैठे। परिवार को काफी ही समय दिया। चुनाव का गणित भी फिट किया जा रहा था।समर्थकों में डा. शोभित सिंह, नितिन सिंह,मुकुल सिंह सहित काफी समर्थक मौजूद थे।
...टूंडला विधानसभा
- भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल सुबह से पार्टी कार्यालय पर समर्थकों के बीच रहे। सुबह का नाश्ता भी उन्होंने देर से खाया। नहाना भी देर से हो पाया लेकिन चुनाव संपन्न होने जाने की राहत वह महसूस कर रहे थे।
- बसपा प्रत्याशी राकेश बाबू एडवोकेट ने मतदान के बाद रविवार के दिन परिवार के सदस्यों के साथ बिताया। दोपहर के बाद खुद क्षेत्र में निकले। टूंडला कार्यालय के साथ अन्य क्षेत्रीय कार्यालयों में गए। समर्थकों की ओर से हार जीत का गणित लगाया जा रहा था।
- टूंडला विधानसभा से सपा प्रत्याशी शिव सिंह चक अपने आवास पर रहे। समर्थकों का उनके आवास पर आनाजाना था। समर्थकों के बीच हारजीत के आंकडों को लेकर चर्चा चल रही थी। समर्थक जीत का दावा कर रहे थे।