फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   lawyers effigy of the chief minister

वकीलों ने जाम लगाकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Tue, 03 Mar 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 03 Mar 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
lawyers effigy of the chief minister
प्रदेश सरकार द्वारा अधिवक्ताओं के लिए किए गए वादों को पूरा नहीं किए जाने पर बार एसोसिएशन ने एटा रोड पर जाम लगा का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार द्वारा अधिवक्ताओं के हित में प्रतिवर्ष 40 करोड़ रुपये दिए जाने का वादा किया गया था। सरकार ने घोषणा पर अमल नहीं किया तो अधिवक्ताओं में आक्रोश पनप गया। उन्होंने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को वादाखिलाफी से आक्रोशित वकीलों ने मुख्यमंत्री के पुतले के साथ जुलूस निकाला और एटारोड पर जाम लगा दिया। नारेबाजी कर पुतले को आग के हवाले कर दिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामरक्षपाल सिंह ने कहा सपा सरकार द्वारा अधिवक्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। कल्याणकारी योजनाआें की राशि को सरकार ने अपनी जेब में रख लिया है। सचिव रविंद्र सिंह ने कहा अधिवक्ताओं की मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो वह 23 मार्च को विधानसभा का घेराव करने को बाध्य होंगे। नरसिंहपाल सिंह, सुधाकर उपाध्याय, ओमवीर सिंह चौहान, योगेश स्वरूप भटनागर, हेमंत वर्मा, सुरेशचंद्र शर्मा, सलीम खां, राजबहादुर यादव, चंद्रेश उपाध्याय, राम बहादुर चक, त्रिविक्रम शर्मा, रामकृष्ण शर्मा आदि थे।
विज्ञापन


अधिवक्ताआें ने फूंका कानून मंत्री का पुतला
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। अधिवक्ताओं के हित में जारी की गई लाभकारी योजनाओं को प्रदेश सरकार द्वारा लागू न किए जाने के विरोध में बार अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में कानून मंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed