फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lakhs of rupees of income from agricultural land was embezzled in ND College

Firozabad News: एनडी कॉलेज में कृषि भूमि से हुई लाखों की आय का गोलमाल

Fri, 09 May 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 09 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees of income from agricultural land was embezzled in ND College
नारायण डिग्री कॉलेज की कृषि भूमि में लहलहाती फसल। सोर्स संवाद
शिकोहाबाद। कृषि संकाय के छात्र-छात्राओं के प्रैक्टिकल के लिए नारायण डिग्री कॉलेज की 100 बीघा भूमि का भी जमकर दुरुपयोग किया गया। प्रबंध समिति ने कई बीघा भूमि को मात्र 2.10 लाख रुपये सालाना पर एक व्यक्ति को तीन वर्ष के लिए लीज पर दे दिया। प्राचार्य बताते हैं कि कृषि भूमि से होने वाली आय का लाखों रुपये पिछले सात वर्षों से महाविद्यालय के कृषि संकाय विभाग के खाते में जमा नहीं कराया गया है। जिसके लिए नोटिस भी दिया गया है।
विज्ञापन


नारायण डिग्री कॉलेज के पास कृषि संकाय के छात्र-छात्राओं के प्रेक्टिकल के लिए लगभग 135 बीघा कृषि भूमि है। महाविद्यालय के सूत्र बताते हैं कि इस भूमि का कुछ हिस्सा पीएचडी के छात्र-छात्राओं के शोध के लिए छोड़ दिया गया है। प्रबंध समिति के अनुमति पत्र के अनुसार प्रबंध समिति के प्रबंधक एलसी मेहरा एवं सचिव वीके चतुर्वेदी ने कृषि भूमि को अजय कठेरिया निवासी गांव लुधावली, पोस्ट सराय मुरलीधर तहसील सिरसागंज के नाम गत 25 जुलाई 2024 को आगामी तीन वर्षों के लिए सशर्त 2.10 लाख रुपये सालाना पर दिया था। सूत्र बताते हैं कि लगभग 100 बीघा भूमि को लीज पर दिया गया है।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. विजय कुमार बताते हैं कि अब तक किसी भी व्यक्ति ने पिछले सात वर्षों से एग्रीकल्चर विभाग के खाते में आय को जमा नहीं किया है, जोकि लगभग 15 लाख रुपयों के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महाविद्यालय के एग्रीकल्चर फर्म के खाते में पिछले सात वर्षों से कृषि भूमि की आय का एक भी रुपया जमा नहीं किया गया। अगर किसी अन्य खाते में यह रुपया जमा भी किया गया है, तो वह गलत है। हमने इसके लिए पूर्व में प्रबंध समिति को नोटिस भी दिया था। जिसका अब तक कोई जवाब नहीं दिया गया है।



प्रो. विजय कुमार, प्राचार्य, एनडी कॉलेज, शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed