फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   lady group will be ready masks, ppi kit and sanitizer

सैनिटाइजर, पीपीई किट एवं मास्क बनाएंगे महिला समूह

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
lady group will be ready masks, ppi kit and  sanitizer
फिरोजाबाद। वैश्विक महामारी कोरोना-19 के विरुद्ध लड़ाई में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रीय महिलाओं के स्वयं सहायता समूह भी योगदान देंगे। सैनिटाइजर एवं मास्क आदि की खपत पूरी की जा सके। इसके लिए सक्रिय समूहों ने सैनिटाइजर एवं मास्क निर्माण का जिम्मा उठाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं के स्वयं सहायता समूह कोरोना-19 के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर का निर्माण करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन की प्रेरणा से विभिन्न विकास खंडों में संचालित समूहों ने स्वदेशी प्रणाली से उक्त उत्पादों का निर्माण करने का जिम्मा लिया है। खास तौर पर खैरगढ़ में गौतम बुद्ध स्वयं सहायता समूह, टूंडला में विजय देवी कृष्णा समूह, गणेश स्वयं सहायता समूह एवं गंगा मैया समूह प्रतापपुर आदि के द्वारा सैनिटाइजर, मास्क एवं पीपीई किट आदि का निर्माण शुरू कराया है। बेहद मामूली दर पर उक्त उत्पादों का निर्माण कराने वाले समूहों से जुड़ी महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना से बचाव के उपाय भी लोगों को बताएंगी। उपायुक्त एनआरएलएम के अनुसार मास्क एवं सैनिटाइजर निर्माण करने वाले समूहों से जुड़ी महिलाओं की आमदनी में बढ़ोतरी के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्थाई रोजगार स्थापना का रास्ता साफ होगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed