फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Jain temples were sputter stream Suhagnagri Festival

सुहागनगरी के जैन मंदिरों में जलधारा महोत्सव की धूम रही

Mon, 19 Sep 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Mon, 19 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Jain temples were sputter stream Suhagnagri Festival
क्षमावाणी पर्व पर निकली श्रीजी की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
सुहागनगरी के जैन मंदिरों में जलधारा महोत्सव की धूम रही। अलग-अलग मंदिरों में जिनेंद्र भगवान का अभिषेक किया गया। गाजेबाजे के साथ जुलूस निकाला गया। मंदिरों में भक्ति का सैलाब उमड़ा। ।
विज्ञापन

गांधी नगर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में वार्षिक जलधारा महोत्सव का आयोजन किया गया। इंद्र स्वरूप श्रद्धालु गाजेबाजे के साथ नसियाजी मंदिर पहुंचे। इंद्राणियों ने भी जुलूस में भाग लिया। जल लेकर इंद्र स्वरूप पुन: मंदिर पहुंचे। यहां भगवान महावीर का विधिविधान से अभिषेक किया गया। मंदिर कमेटी अध्यक्ष महावीर जैन के आवास से मंदिर तक नैवेज यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान महावीर प्रसाद जैन, सुरेशचंद्र जैन, सुभाषचंद्र जैन, जयप्रकाश जैन, दिनेशचंद्र जैन, रतन जैन, राजेश जैन सरल, वर्धमान महिला मंडल की मणि प्रभा जैन, मैना सुंदरी जैन, सोन प्रभा जैन, संतोष जैन, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इंदिरा कालोनी स्थित महावीर जिनालय में जलधारा महोत्सव में श्रीजी का अभिषेक किया। इंद्र स्वरूप जुलूस के साथ नसियाजी मंदिर पर जल लेने पहुंचे। बैंडबाजों की ध्वनि पर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। श्रीजी का भक्तिभाव से अभिषेक किया गया। इस दौरान राजकपूर जैन, चमन जैन, सुमित प्रकाश जैन, गिरीशचंद्र जैन, महावीर महिला मंडल की सदस्याएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलेसर रोड पर पार्श्वनाथ चैत्यालय में भी जलधारा महोत्सव का आयोजन किया गया। अट्टा वाला जैन मंदिर में श्रीजी का अभिषेक करने के लिए बच्चे ने इंद्र स्वरूप में जल लेने चंद्रप्रभु मंदिर पहुंचे। इसके बाद महावीर स्वामी का अभिषेक किया। इस दौरान कुलदीप जैन मित्तल, विमल जैन एडवोकेट, राजेंद्र प्रसाद जैन, शिवनरायन शिब्बू, राकेश जैन, दिनेश जैन आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed