{"_id":"67e4415e920710833b09ae8b","slug":"kshatriya-mahasabha-expressed-anger-over-the-agra-incident-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-145190-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: क्षत्रिय महासभा ने आगरा की घटना पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: क्षत्रिय महासभा ने आगरा की घटना पर जताया रोष
Wed, 26 Mar 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक बैठक नगर अध्यक्ष के आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में, आगरा में करणी सेना, क्षत्रिय समाज और हिंदू संगठनों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन पर पत्थरबाजी और पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की गई।
बैठक में उपस्थित महासभा के अध्यक्ष रुरूतम सिंह सिसोदिया ने रोष व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना और प्रदर्शनकारियों पर पत्थर फेंकना अस्वीकार्य है।
महासभा के नगर अध्यक्ष ने कहा हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का सम्मान करते हैं, लेकिन हिंसा किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हम इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। शांतिपूर्ण प्रदर्शन में हुई पथराव और बल प्रयोग की घटना निंदनीय है।
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी इस घटना पर अपनी नाराजगी व्यक्त की और सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने कहा कि महासभा घोर निंदा करती है एवं जो युवक घायल हुए है उनके प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट करती है, जिन लोगों ने शांति पूर्वक प्रदर्शन कर लोगों के ऊपर पथराव किया है, उनकी पहचान कर उन्हें शख्त सजा दी जाए। |
रोष प्रकट करने वालों में दिलीप प्रताप सिंह चौहान, अनिल धाकरे, दीपक छोंकर, रामपाल सिंह, पकज परमार, शिुशपाल सिंह फौजी, रवि चौहान, मयंक वैस, सुरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।